फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Police recovered 7 illegal weapons and 97 live cartridges.

Mahendragarh-Narnaul News: पुलिस ने 7 अवैध हथियार व 97 जिंदा कारतूस किए बरामद

Tue, 20 Jan 2026 01:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Police recovered 7 illegal weapons and 97 live cartridges.
नारनौल। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद हिस्ट्रीशीटर शिवदयाल, करणजीत सिंह व रविन्द्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 7 अवैध हथियार और 97 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

डीएसपी भारत भूषण ने सोमवार को बताया कि मोहल्ला सलामपुरा फायरिंग का मुख्य आरोपी शिवदयाल के खिलाफ थाना शहर नारनौल में विभिन्न धाराओं के तहत 27 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

शिवदयाल की निशानदेही पर पुलिस ने तीसरे आरोपी रविन्द्र को गिरफ्तार किया जिसके पास से 2 देशी पिस्तौल और 82 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। आरोपी रविन्द्र को रविवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, करणजीत सिंह से रिमांड के दौरान पूछताछ में उसकी निशानदेही पर 3 अवैध हथियार व 10 जिंदा कारतूस और बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि अवैध हथियारों के स्रोतों का पता लगाने के लिए जांच अभी जारी है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed