{"_id":"670795205cd52e601607ea96","slug":"police-recovered-225-kg-of-firecrackers-near-gahli-in-narnaul-driver-was-coming-from-singhana-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narnaul: गहली के पास 225 किलो पटाखे पुलिस ने किए बरामद, सिंघाना की तरफ से आ रहा था गाड़ी चालक; पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Narnaul: गहली के पास 225 किलो पटाखे पुलिस ने किए बरामद, सिंघाना की तरफ से आ रहा था गाड़ी चालक; पुलिस ने पकड़ा
Thu, 10 Oct 2024 02:19 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 10 Oct 2024 02:19 PM IST
सार
नारनौल पुलिस ने गाड़ी चालक को काबू कर नाम पता पूछा तो चालक ने अपना नाम पारस बताया। इसके बाद गाड़ी की तलाशी ली गई तो 10 गत्ता कार्टून रखे हुए थे। टीम ने गत्ता कार्टून खोलकर देखे तो छोटे बडे़ पटाखे, फिरकी व अन्य प्रकार के पटाखे भरे हुए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नारनौल-सिंघाना रोड पर गहली के पास भारी मात्रा में अवैध पटाखे पुलिस ने बरामद किए हैं। गाड़ी चालक के पास पटाखों को लेकर कोई परमिट व लाइसेंस भी नहीं था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को सूचना मिली कि बुधवार देर शाम मोहल्ला बड़ का कुआं निवासी पारस सिंघाना की तरफ से भारी मात्रा में पटाखे, अनार सहित अनेक प्रकार के विस्फोटक पटाखे लेकर आ रहा है। अगर तुरंत नाका बंदी की जाए तो उक्त व्यक्ति को काबू किया जा सकता है।
विज्ञापन
पुलिस ने टीम तैयार कर गहली मोड़ के पास नाका बंदी की। इस दौरान सिंघाना की तरफ से एक सफेद रंग की गाड़ी आती दिखाई दी। पुलिस ने गाड़ी चालक को काबू कर नाम पता पूछा तो चालक ने अपना नाम पारस बताया। इसके बाद गाड़ी की तलाशी ली गई तो 10 गत्ता कार्टून रखे हुए थे। टीम ने गत्ता कार्टून खोलकर देखे तो छोटे बडे़ पटाखे, फिरकी व अन्य प्रकार के पटाखे भरे हुए थे। पुलिस ने 10 कार्टून का वजन किया तो गत्ता पेटी सहित कुल वजन 225 किलो 180 ग्राम हुआ। पुलिस ने गाड़ी चालक से विस्फोटक पटाखे के बारे में लाइसेंस व परमिट मांगा तो वह पेश नहीं कर सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन