{"_id":"655676584034d554550f7f05","slug":"police-raided-5-places-recovered-32-liters-of-liquor-along-with-23-bottles-of-liquor-narnol-news-c-196-1-nnl1004-6478-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पुलिस ने 5 जगह की छापेमारी, 23 बोतल शराब के साथ 32 लीटर लाहन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पुलिस ने 5 जगह की छापेमारी, 23 बोतल शराब के साथ 32 लीटर लाहन बरामद
Fri, 17 Nov 2023 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 17 Nov 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जिला में अवैध रूप से शराब बेचने वालों के ठिकानों पर पुलिस टीम ने वीरवार देर सायं छापेमारी की। इस दौरान पुलिस टीम ने 5 स्थानों से शराब की 10 बोतल अंग्रेजी शराब, 23 बोतल व 9 पव्वे देसी शराब व 32 लीटर अवैध लाहन बरामद की।पुलिस अधीक्षक नितिश अग्रवाल के दिशा-निर्देशों में जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिला पुलिस की विभिन्न टीमों ने कार्रवाई करते हुए वीरवार को 5 विभिन्न स्थानों से अवैध शराब की 10 बोतल अंग्रेजी शराब, 23 बोतल व 9 पव्वे देसी शराब तथा 32 लीटर अवैध लाहन बरामद की है। पुलिस ने संबंधित थानों में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की टीम ने थाना सतनाली क्षेत्र में डालनवास एरिया से 10 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना सदर कनीना के क्षेत्र में गांव बवाना में प्लॉट से 32 लीटर लाहन बरामद की गई है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम ने प्लास्टिक की केन में भरी लाहन बरामद की गई। शहर महेंद्रगढ़ क्षेत्र में हुड्डा पार्क के नजदीक से अवैध देसी शराब की 7 बोतल व 9 पव्वे बरामद किए गए और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। थाना नांगल चौधरी के नायन क्षेत्र से 8 बोतल अवैध देसी शराब सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। नारनौल क्षेत्र के गोद गांव से 8 बोतल देसी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।