{"_id":"67cb3bc1b6df49e2f80df9da","slug":"police-practiced-firing-tear-gas-narnol-news-c-196-1-nnl1004-122154-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पुलिस ने टियर गैस के फायरिंग का अभ्यास किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पुलिस ने टियर गैस के फायरिंग का अभ्यास किया
Sat, 08 Mar 2025 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 08 Mar 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। महेंद्रगढ़ पुलिस ने फायरिंग रेंज नारनौल में टियर गैस के फायरिंग टेस्ट का आयोजन किया। इसका नेतृत्व पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने किया। इस दौरान उनके साथ उप-पुलिस अधीक्षक मुख्यालय हरदीप सिंह भी मौजूद रहे। एसपी और डीएसपी ने हथियारों और आंसू गैस के गोलों का निरीक्षण किया।
पुलिस बल को आपातकालीन स्थितियों में आंसू गैस के इस्तेमाल के लिए तैयार करने को लेकर एक टीम का गठन किया गया है। आपातकालीन स्थिति में किसी भी तरह लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को संभालने या फिर किसी भी सांप्रदायिक तनाव की स्थिति में भीड़ पर नियंत्रण करने के लिए टियर टेस्ट का अभ्यास किया गया। यह सुनिश्चित किया कि गोले लक्ष्य पर ही दागे जाएं। पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने बताया कि जिले में टियर गैस टीम का गठन किया गया है। शुक्रवार को फायरिंग रेंज पर प्रैक्टिस कराई गई है।