फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Police Memorial Day celebrated in police line, tribute paid to martyrs

Mahendragarh-Narnaul News: पुलिस लाइन में मनाया पुलिस स्मृति दिवस, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Tue, 22 Oct 2024 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 22 Oct 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Police Memorial Day celebrated in police line, tribute paid to martyrs
फोटो नंबर-09शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित करते एसपी अर्श वर्मा। स्रोत- पुलिस
नारनौल। पुलिस लाइन में सोमवार को पुलिस झंडा दिवस व पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक स्थल पर सुबह 8 बजे शहीद जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा ने देश में अपने कर्तव्य के दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही डीएसपी और पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। पुलिस लाइन में मौजूद अमर जवान स्मारक पर शहीदों को याद कर सलामी भी दी गई। इस दौरान एसपी ने शहीद सूबे सिंह की पत्नी कौशल्या देवी और शहीद रघुनंदन की पत्नी कृष्णा देवी को शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।
विज्ञापन

इस साल 214 अधिकारी-कर्मचारी हुए शहीद
इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने 1 सितंबर 2023 से 31 अगस्त 2024 तक पूरे देश में पुलिस विभाग के जितने अधिकारी-कर्मचारी शहीद हुए हैं या ड्यूटी के दौरान देहांत हो गया, उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस साल पूरे देश में 214 अधिकारी-कर्मचारी शहीद हुए हैं, जिनके नामों का वचन कर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलिदान को याद करते हुए मनाया जाता है ये दिवस
देश में सुरक्षाबलों के साथ साथ पुलिसकर्मियों के शौर्य और बलिदान का इतिहास भी किसी से कम नहीं है। साल 1959 में पुलिसकर्मी चीनी सैनिकों की गोलियां सीने पर खाकर शहीद हुए थे। देश की सेवा के लिए सैनिकों ने जो बलिदान दिया था, उसी की याद में हर साल ये पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है।


21 अक्टूबर 1959 को 10 पुलिसकर्मियों ने अपना बलिदान दिया था। उस वक्त तिब्बत के साथ भारत की 2,500 मील लंबी सीमा की निगरानी भारतीय पुलिस के हवाले थी। 20 अक्तूबर को पुलिसकर्मियों की एक टोली लापता हो गई थी। अगले दिन उनकी तलाश में एक दूसरी टुकड़ी निकली। इसमें करीब 20 पुलिसकर्मी थे। जब ये टुकड़ी अपने लापता साथियों की तलाश कर रही थी, उस वक्त चीनी सैनिकों ने पहाड़ी से गोलियां चलाना शुरू कर दिया। भारतीय पुलिसकर्मी निहत्थे थे। इस हमले में 10 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed