{"_id":"5f7dff618ebc3e9bb350b286","slug":"police-imposed-fine-of-rs-66-lakh-from-13-thousand-people-for-not-applying-mask-narnol-news-rtk577189467","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्क न लगाने पर पुलिस ने 13 हजार लोगों से 66 लाख रुपये का जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्क न लगाने पर पुलिस ने 13 हजार लोगों से 66 लाख रुपये का जुर्माना वसूला
विज्ञापन
कोरोना महामारी के दौरान तीन माह में पुलिस ने मास्क न लगाने पर 13 हजार से ज्यादा लोगों का चालान किया है। और 66 लाख रुपये भी वसूले है। वहीं 9908 बाइक चालकों के हुए चालान हुआ।
पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया की कोरोना संक्रमण बीमारी के फैलाव को रोकने के लिए देश में मार्च में लॉकडाउन लगा दिया था। इस दौरान पुलिस प्रसाशन ने भी ड्यूटी निभाई। जिला महेंद्रगढ़ पुलिस भी कोरोना संक्रमण से बचने के लिए लोगों के लगातार जागरूक करती रही। पुलिस ने आठ जून से अब तक 13 हजार 315 लोगों को बिना मास्क लगाकर घूमते मिलने पर 500 -500 का जुर्माना कर 66 लाख 57 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला है। अब भी पुलिस जुर्माना कर रही है। जुर्माने की पर्ची के साथ पुलिस जुर्माना भरने वाले व्यक्ति को मास्क भी दे रही है। जिले में कुल 272 केस दर्ज हुई और 361 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया।
9908 बाइक चालकों के किये चालान
प्रवक्ता ने बताया कि लॉकडाउन के समय पुलिस आम जन से अपील कर रही थी कि बहुत जरूरी हो तभी घर से निकले व बहुत ही ज्यादा जरूरी हो तभी दो सवारी बाइक पर बैठाए। आदेशों की अवेलहना करने वाले 9908 बाइक चालकों के जिले में चालान किये गए। पिछले साल की तुलना में इस वर्ष जिला पुलिस ने अब तक दो गुना चालान व तीन गुना जुर्माने की राशि वसूल की है। पिछले वर्ष कुल 11431 छोटे-बड़े वाहनों के चालान कर एक करोड़ 34 लाख 80 हजार 300 रुपये की राशि जुर्माना में वसूली थी। इस वर्ष अब तक 20673 चालान व तीन करोड़ 22 लाख 56 हजार 800 रुपये जुर्माने की राशि वसूली है।