फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Police has registered a case on eight in the student kidnapping case

छात्र अपहरण मामले में पुलिस ने आठ पर केस दर्ज किया

Wed, 10 Mar 2021 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Police has registered a case on eight in the student kidnapping case
नांगल चौधरी। छात्र के साथ मारपीट व अपहरण मामले में पुलिस ने तीन नामजद समेत आठ के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित ने एसपी को शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित छात्र विक्रम निवासी नांगल दर्गू ने बताया कि सोमवार को शहीद मेजर सतीश दहिया कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष का पेपर देने गया था। पेपर देने के बाद दोपहर करीब साढ़े बारह बजे गेट से बाहर निकला तो होंडा सिटी कार सवार चार-पांच लोगों व नरेंद्र व सूरज ने गाड़ी में डालने की कोशिश की। जब बचाव कर भागने का प्रयास किया तो कुलदीप व दो अन्य ने मुझे पकड़ लिया। नरेंद्र के हाथ में लोहे की चेन थी। कुछ लोगों ने पीड़ित को छुड़वाया। पीड़ित की शिकायत पर नरेंद्र, सूरज और कुलदीप के अलावा पांच अन्य आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed