फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Police failed to arrest the accused even after more than 24 hours

24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार करने में नाकाम रही पुलिस

Sun, 10 Oct 2021 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Police failed to arrest the accused even after more than 24 hours
महेंद्रगढ़। गांव बवाना निवासी 18 वर्षीय युवक गौरव की हत्या को 24 घंटे से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस तीन टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही हैं लेकिन फिर भी आरोपी उनकी पहुंच से दूर हैं। वहीं रविवार को युवक को पीटने का करीब 3 मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर को मृतक गौरव बाजार से घर जा रहा था इसी दौरान मालड़ा नहर के पास 10-15 बदमाशों ने हमला कर पीट पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। गंभीर हालत में परिजनों ने युवक को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया था। परिजन उसे लेकर हायर सेंटर पहुंचते उससे पहले ही गौरव की सांसें थम गईं। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने रवि उर्फ लंगड़ा, मोहन, अजय, प्रीतम, तथा सुखदेव उर्फ भांनजा व फुकरा सहित दस अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर रविवार को सोशल मीडिया पर मृतक को पीटने का दो मिनट 51 सेकेंड का एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें कुछ युवक मृतक गौरव को लाठी-डंडों से पीटते दिखाई दे रहे हैं साथ ही उन्हें जबरन पानी पिला रहे हैं। मृतक गौरव बदमाशों से छोड़ने की गुहार लगा रहा है लेकिन युवक लगातार बेरहमी से पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें बनाई गई हैं। यह टीमें गांवों में दबिश देकर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई हैं। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। - जांच अधिकारी एसआई रविंद्र,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed