फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Police arrested the relatives in the case of assault on the woman

पीड़िता से मिलने उसके घर पहुंची हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन

Thu, 21 Jul 2022 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Police arrested the relatives in the case of assault on the woman
रितु चौधरी से मुलाकात करती हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया। संवाद - फोटो : Narnol
नारनौल। घरेलू हिंसा की शिकार दयानगर निवासी रितु चौधरी से बुधवार को वीडियो कॉल से बातचीत के बाद हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने कार्रवाई कराने की बात कही थी। उनके हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने बुधवार को पीड़िता के आरोपी परिजनों को गिरफ्तार कर लिया। चेयरपर्सन खुद पीड़िता के घर गईं और जानकारी लेने के बाद पीड़िता के घर एक महिला कर्मी की तैनाती करने का निर्देश पुलिस को दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सुरक्षित वातावरण देने के लिए हरियाणा सरकार प्रतिबद्ध है। ऐसे मामलों में सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया बुधवार को नारनौल में वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर घरेलू हिंसा से संबंधित मामलों की सुनवाई की थी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रितु चौधरी के फोन नंबर पर वीडियो कॉल की। इस दौरान पीड़िता ने मारपीट के बारे में बताते हुए हाथ और पैर पर बंधे हुए प्लास्टर दिखाए था। लघु सचिवालय में सुनवाई के बाद वे सीधे पीड़िता के घर पहुंचीं। उन्होंने पीड़िता तथा पड़ोसियों से पूछताछ कर जानकारी ली। एक घंटे तक मुलाकात के बाद भाटिया सिटी थाना पहुंचीं। यहां पर उन्होंने जांच अधिकारी मुनिया से मामले की जानकारी ली। जांच अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों के खिलाफ और भी धाराएं जोड़ी जा सकती हैं।
विज्ञापन

इस मामले में उन्होंने पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण के साथ सिटी थाने में बैठक की। पुलिस अधीक्षक ने जांच अधिकारी को निर्देश दिए कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसमें ढिलाई नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उनके साथ डीपीओ संगीता यादव, संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी सरिता शर्मा, वन स्टॉप सेंटर की इंचार्ज वंदना यादव, पंचकूला से आई टीम में शामिल पूजा, अंजू व हनी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed