फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Police arrested six accused involved in Telegram task fraud

Mahendragarh-Narnaul News: टेलीग्राम टास्क फ्रॉड में संलिप्त छह आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 19 Feb 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 19 Feb 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Police arrested six accused involved in Telegram task fraud
फोटो नंबर- 14पुलिस की गिरफ्त में साइबर ठगी के आरोपी। स्रोत-पुलिस
नारनौल। साइबर थाना पुलिस टीम ने टेलीग्राम टास्क फ्रॉड में संलिप्त छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से सात मोबाइल, एक लैपटॉप, पांच एटीएम कार्ड, 11 सिम कार्ड व अन्य सामान बरामद किया है। आरोपी टेलीग्राम पर ऑनलाइन टास्क का झांसा देकर ठगी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ के निर्देश पर टेलीग्राम टास्क फ्रॉड के मामले में कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान डीडवाना के पिड़वा निवासी युवराज, कुचामन सिटी के ललासरी निवासी केदारमल, नागौर के ओडिट निवासी रामदेव, कुचामन के सारडी निवासी नवीन, डीडवाना के पिड़वा निवासी रमेश, कुचामन सिटी के रवि के रूप में हुई है। आरोपियों ने ककराला की रहने वाली महिला से टेलीग्राम टास्क फ्रॉड के माध्यम से 60 हजार रुपये ठग लिए थे। पुलिस ने आरोपियों से 7 मोबाइल विद सिम कार्ड, एक लैपटॉप, पांच एटीएम कार्ड, चार सिम कार्ड और अन्य कागजात बरामद किए हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों से बरामद लैपटॉप और मोबाइल का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed