फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   police arrested one more accused in illegal arms case

पुलिस ने अवैध हथियार मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया

Wed, 29 Dec 2021 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
police arrested one more accused in illegal arms case
पुलिस टीम ने अवैध हथियार रखने के आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर आरोपी को हथियार उपलब्ध कराने वाले एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव रिवासा निवासी कुलदीप उर्फ राठी के रूप में हुई थी तथा आरोपी से पुलिस ने एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया था। इसी मामले में पुलिस ने आरोपी कुलदीप उर्फ राठी को अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले दूसरे आरोपी दिनेश उर्फ दीना वासी आदलपुर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

स्पेशल स्टाफ महेंद्रगढ़ इंचार्ज इंस्पेक्टर उमर मोहम्मद ने बताया कि अवैध हथियार रखने वालों की धरपकड़ के लिए चलाए गए अभियान के तहत एक आरोपी कुलदीप उर्फ राठी को गुप्त सूचना के आधार पर अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया था। जिससे एक देशी कट्टा और एक जिंदा रौंद बरामद हुआ था। आरोपी से रिमांड के दौरान अवैध हथियार के बारे में पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने बतलाया कि आदलपुर निवासी दिनेश उर्फ दीना से यह अवैध हथियार लेकर आया था। इस पर स्पेशल स्टाफ ने अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले को पकड़ने के लिए दबिश देते हुए महेंद्रगढ़ क्षेत्र से पकड़ कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को आज न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed