{"_id":"648222e23516d8d75b0587e4","slug":"police-arrested-eight-including-drugs-in-12-hours-narnol-news-c-196-1-sroh1013-817-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पुलिस ने 12 घंटे में मादक पदार्थ सहित आठ को गिरफ्तार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पुलिस ने 12 घंटे में मादक पदार्थ सहित आठ को गिरफ्तार किया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। पुलिस द्वारा जिलेभर में नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नशा तस्करों की लगातार धर पकड़ की जा रही है। इसी कड़ी में जिला पुलिस ने 12 घंटे में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कुल 8 मामले दर्ज किए हैं और 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए लोगों के कब्जा से गांजा, स्मैक, चिट्टा आदि बरामद किए गए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशे के खिलाफ इस मुहिम को शत प्रतिशत सफल बनाने के लिए समाज के सभी लोगों का आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसने के लिए जिला पुलिस द्वारा फोन नंबर 7056606130 जारी किया गया है, जिस पर नशा बेचने वालों की सूचना दी जा सकती है।
पुलिस ने गांजा, स्मैक व हेराई बरामद की
पुलिस ने सतनाली क्षेत्र से 253 ग्राम गांजा पत्ती के साथ कैलाश उर्फ लादेन निवासी सतनाली को गिरफ्तार किया है। वहीं अटेली पुलिस टीम ने 9.23 ग्राम स्मैक सहित कपिल देव निवासी कटकई और 340 ग्राम गांजा सहित सन्नी निवासी भीलवाड़ा को गिरफ्तार किया है। सदर कनीना पुलिस टीम द्वारा 75 ग्राम गांजा सहित गजराज निवासी बाघोत को गिरफ्तार किया। निजामपुर पुलिस ने 620 ग्राम गांजा के साथ सरजीत निवासी मौखुता को गिरफ्तार किया है। महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने 158 ग्राम गांजा के साथ नवीन निवासी मोहल्ला सैनीपुरा और सदर महेंद्रगढ़ पुलिस टीम ने 240 ग्राम गांजा सहित कृष्ण निवासी सोहली थाना पचेरी राजस्थान को गिरफ्तार किया है। शहर थाना नारनौल पुलिस टीम ने 3.91 ग्राम चिट्टे के साथ सचिन निवासी मोहल्ला भूप कॉलोनी को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर किया गया और बरामद नशीले पदार्थों को जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन
नशे के खिलाफ सामाजिक आंदोलन की जरूरत
पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने कहा कि देश व समाज की तरक्की के लिए नशा जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ जहां सामाजिक आंदोलन की जरूरत है। वहीं समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी इस अभियान में सहभागिता भी अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि युवा लगातार नशे के दलदल में फंस कर अपराध की ओर अग्रसर हो रहे हैं, जोकि गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि लगभग प्रत्येक आपराधिक वारदात के साथ नशे का कनेक्शन जुड़ा होता है, इसलिए नशा व अपराध मुक्त समाज के लिए इस बुराई का पूरी तरह नष्ट होना जरूरी है।