फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Police arrested 158 criminals of 7 gangs in 2021

पुलिस ने 2021 में 7 गैंग के 158 अपराधियों को किया गिरफ्तार

Sun, 02 Jan 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Police arrested 158 criminals of 7 gangs in 2021
पुलिस ने जिले में वर्ष 2021 में कई आपराधिक मामलों का खुलासा करते हुए कई अपराधियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने गत वर्ष 7 गैंग के 158 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में अपराध व अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं पनपने दिया जाएगा। पुलिस ने बीते वर्ष बेल जंपर सहित 237 उद्घोषित अपराधियों और अति वांछित अपराधियों सहित 47 इनामी अपराधियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। अन्य जिलों में सक्रिय गैंग को भी पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने गृह भेदन, चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम देने वाली महेश गैंग के सरगना सहित 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया। यह गैंग रेवाड़ी जिले में भी सक्रिय था, जिसे महेंद्रगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बदमाशों को गिरफ्तार कर पर्दाफाश किया। इसके साथ ही पुलिस ने गृह भेदन की वारदात को अंजाम देने वाली एक अन्य अमित उर्फ तूता गैंग का पर्दाफाश किया। पुलिस ने इस गैंग के सरगना अमित उर्फ तूता सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा जिले में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाली सुरेंद्र उर्फ चीकू गैंग के अब तक 60 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। कुलदीप उर्फ डॉक्टर गैंग के 31 अपराधियों को पकड़ने में कामयाबी मिली है। साथ ही विक्रम उर्फ पपला गैंग के 37 अपराधियों को दबोचा गया है। अवैध कब्जा, अवैध वसूली और अन्य आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाली कर्मपाल उर्फ कर्मा गैंग के सरगना कर्मपाल उर्फ कर्मा सहित उसके 9 साथियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने धमकी, अवैध वसूली, मारपीट, गैंगवार जैसी आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाले पिंटू उर्फ देवा गैंग के सरगना अशोक उर्फ देवा उर्फ पिंटू सहित 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर अपराधियों पर नकेल कसी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed