{"_id":"6644f30b98360fb49701e685","slug":"police-and-paramilitary-forces-conducted-flag-march-in-nizampur-area-narnol-news-c-196-1-nnl1004-112346-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पुलिस व अर्द्धसैनिक बल ने निजामपुर क्षेत्र में निकाला फ्लैग मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पुलिस व अर्द्धसैनिक बल ने निजामपुर क्षेत्र में निकाला फ्लैग मार्च
Wed, 15 May 2024 11:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 15 May 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
निजामपुर। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर महेंद्रगढ़ पुलिस अलर्ट है। इसके तहत बुधवार को निजामपुर क्षेत्र में पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों ने फ्लैग मार्च निकाला।
पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में टीम ने आम नागरिकों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व स्वतंत्र रूप से चुनाव प्रक्रिया में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बुधवार को पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अर्द्धसैनिक बल के जवानों के साथ मिलकर निजामपुर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। उन्होंने कहा कि मतदाता पूरी निडरता के साथ अपने विवेक व स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करें। चाहे शहर हो या फिर देहात, जहां भी क्रिटिकल मतदान केंद्र हैं, वहां पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। थाना निजामपुर प्रभारी निरीक्षक जगदीश के नेतृत्व में यह फ्लैग मार्च निजामपुर, नांगल दर्गू क्षेत्र सहित अन्य गांव के विभिन्न गलियों व मार्गों से होकर गुजरा।