{"_id":"745dacf8fcfd8af74dfa94581b4a22b6","slug":"police-action-on-wine-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापा मारकर अवैध शराब की बरामद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापा मारकर अवैध शराब की बरामद
महेंद्रगढ़ / नारनौल
Updated Fri, 18 Dec 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने छापामारीकर गांव मंडलाना से अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में एक को गिरफ्तार भी किया है, जबकि एक अन्य पुलिस देखकर मौके से फरार हो गया। शराब ईंट भट्ठों के पास रखे खोखों पर बेची जा रही थी।
विज्ञापन
एसपी मनीषा चौधरी ने अवैध शराब बेचने वालों पर शिकंजा कसने के सभी थाना और चौकी इंचार्ज को आदेश दे रखे हैं। इसलिए अवैध शराब बेचने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव मंडलाना में अवैध शराब बेची जा रही है। इस पर पुलिस ने तुरंत बुधवार रात को गांव मंडलाना में ईंट भट्ठों के पास दो अलग-अलग परचून की दुकान पर पुलिस ने छापा मारा। इस पर एक दुकानदार मुकेश निवासी नारनौल पुलिस पार्टी को देखकर मौके से भाग गया। वहीं दूसरी दुकान मालिक रामनिवास निवासी पपुरना जिला झुंझनुं राजस्थान को मौके पर ही पकड़ लिया। दोनों की परचून दुकान की तलाशी ली तो दुकान में अवैध शराब की 55 बोतल देसी बरामद की। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में शराब अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया और दोषी रामनिवास को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन