फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Poets from more than 10 countries participated in the virtual Kavi Sammelan.

Mahendragarh-Narnaul News: वर्चुअल कवि-सम्मेलन में 10 से अधिक देशों के कवियों ने लिया हिस्सा

Sat, 01 Nov 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 01 Nov 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Poets from more than 10 countries participated in the virtual Kavi Sammelan.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। मनुमुक्त मानव मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से हरियाणा-दिवस पर वर्चुअल अंतरराष्ट्रीय कवि-सम्मेलन का आयोजन शनिवार को किया गया। इसमें शामिल भारत, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, फीजी, माॅरिशस, नीदरलैंड, स्पेन, डेनमार्क, स्वीडन, सूरिनाम, ट्रिनिडाड और अमेरिका समेत कई देशों के कवियों ने हरियाणवी में काव्य-पाठ किया।
उद्योग विस्तार अधिकारी डॉ. सुनील भारद्वाज ने प्रार्थना-गीत प्रस्तुत किया। चीफ ट्रस्टी डॉ. रामनिवास मानव के सान्निध्य में कविसम्मेलन हुआ। संचालन डॉ. पंकज गौड़ ने किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि व हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी पंचकूला के निदेशक डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी ने हरियाणवी को जन-मानस की भाषा बताया। पूर्व निदेशक डॉ. पूर्णमल गौड़ ने कहा कि हरियाणवी संस्कृति के संरक्षण होना चाहिए। विशिष्ट अतिथि डॉ. संतराम देशवाल ने हरियाणवी को अपनी मातृभाषा बताते हुए कहा कि प्रत्येक हरियाणावासी को इस पर गर्व होना चाहिए। कोल इंडिया लिमिटेड के पूर्व महाप्रबंधक राजपाल यादव ने हरियाणवी भाषा और संस्कृति का महत्व बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कवि-सम्मेलन में ऑकलैंड (न्यूजीलैंड) के रोहित कुमार हैप्पी ने हरियाणा का मान बढावैं..., सिडनी (आस्ट्रेलिया) की डॉ. भावना कुंअर ने माट्टी की म्हैक, सूवा (फीजी) की सुएता दत्त चौधरी ने अपणी तलाश कविता का पाठ किया।

इसी प्राकर मोका (माॅरिशस) के डॉ. कृषणकुमार झा ने गिरमिटिया, आसन (नीदरलैंड) की डॉ. ऋतु शर्मा ने अनोखा हरियाणा, नारनौल से डॉ. जितेंद्र भारद्वाज ने बेटी म्हारी आण और डाॅ. संजय शर्मा ने ऐस्या सै म्हारा हरियाणा शीर्षक काव्य-पाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed