फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Poet Trilok Chand Fatehpuri received Nirala Hindi Sahitya Ratna Award

Mahendragarh-Narnaul News: कवि त्रिलोक चंद फतेहपुरी को मिला निराला हिंदी साहित्य रत्न सम्मान

Wed, 19 Feb 2025 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 19 Feb 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Poet Trilok Chand Fatehpuri received Nirala Hindi Sahitya Ratna Award
फोटो नंबर- 15कार्यक्रम में डॉ. त्रिलोकचंद फतेहपुरी को सम्मानित करते अति​थि। स्रोत-स्वयं
मंडी अटेली। राष्ट्रीय साहित्यकार सम्मान समारोह 2025 का आयोजन कलानौर रोहतक में किया गया। इस कार्यक्रम में देश के जाने-माने कवि व साहित्यकार उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर अटेली निवासी कवि व साहित्यकार डॉ. त्रिलोकचंद फतेहपुरी को निराला हिंदी साहित्य रत्न सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। सम्मान राष्ट्रीय हिंदी हरियाणवी सेवा, भाषा, साहित्य अनुवाद क्षेत्र व भारतीय संस्कृति के प्रति अनवरत लेखन के लिए दिया गया है। कवि त्रिलोक चंद फतेहपुरी को प्रशस्ति पत्र मोमेंटो, शाल व अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इनकी दो पुस्तकों रतनपुर की महामाया चंपू संग्रह व हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के अनुदान से प्रकाशित ये हीरे हिंदुस्तान का लोकार्पण किया गया। प्रज्ञा प्रतिष्ठान रोहतक के संस्थापक डॉक्टर मधुकांत ने भी अंग वस्त्र, शाॅल व मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्रोफेसर बाबू राम ने की। साथ ही मुख्य अतिथि डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी निदेशक हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी पंचकूला व विशिष्ट अतिथि रामफल खटकड़, हास्य कवि हलचल हरियाणवी, डॉ. एसके शर्मा, डॉ. मधुकांत, डॉ. जयभगवान सिंगला व डॉ. अशोक कुमार मंगलेश रहे। तीन सत्र में आयोजित कार्यक्रम में प्रथम सत्र में हरियाणवी बोली को भाषा का दर्जा दिए जाने पर उपस्थित विद्वानों द्वारा वक्तव्य व विचार विमर्श किया गया। दूसरे सत्र में पुस्तक लोकार्पण कार्यक्रम व तीसरे सत्र में उपस्थित इकत्तीस साहित्यकारों और कवियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed