फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   PM praised the sweets of Surja Halwai of Narnaul

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल के सुरजा हलवाई की मिठाई की तारीफ कर गए पीएम

Fri, 24 May 2024 02:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 24 May 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
PM praised the sweets of Surja Halwai of Narnaul
नारनौल। भाजपा की तरफ से वीरवार को महेंद्रगढ़ के गांव पाली में विजय संकल्प रैली आयोजित की गई। भीषण गर्मी के बीच रैली में पहुंचने वाले लोगों में जोश दिखाई दे रहा था। मंच पर प्रधानमंत्री के पहुंचते ही तालियों की गड़गड़ाहट शुरू हो गई।
विज्ञापन

रैली स्थल से करीब दो किलोमीटर पहले ही वाहनों को खड़े करने के लिए पार्किंग बनाई गई थी। यहां से लोग पैदल ही करीब दो किलोमीटर रैली स्थल तक पहुंचे, लेकिन भीषण गर्मी में भी लोगों का उत्साह कम होने का नाम नहीं ले रहा था। रैली स्थल से पहले ही जगह-जगह पुलिस खड़ी हुई थी। रैली स्थल पर जाने से पहले पुलिस जांच कर रही थी, जिसके बाद ही लोगों को अंदर प्रवेश दिया जा रहा था। एंबुलेंस, दमकल गाड़ी भी यहां मौजूद रहीं।
विज्ञापन

पीएम मोदी ने मंच पर आते ही राम-राम से संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने नारनौल के सुरजा हलवाई का जिक्र करते हुए मिठाई की तारीफ की। प्रधानमंत्री ने कहा कि उसने प्रभारी के तौर पर यहां काम किया है। मैंने यहां माता-बहनों के हाथ का खाना भी बहुत खाया है। नारनौल व महेंद्रगढ़ में मिठाई बहुत अच्छी बनती है। इसके साथ उन्होंने कहा कि यहां की प्रमुख बाजरे की फसल को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहचान दिलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस रैली में राहुल गांधी का एक बार भी प्रधानमंत्री ने नाम नहीं लिया। हालांकि कांग्रेस व ईडी गठबंधन पर प्रधानमंत्री ने जमकर हमला बोला। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भारत माता के जयकारे के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का जब भी कोई कार्यक्रम होता है तो हरियाणा के लोग आपका टकटकी लगाकर इंतजार करते हैं। अगर महेंद्रगढ़ भिवानी से चंडीगढ़ जाना होता था तो 8 से 10 घंटे लगते थे। वहीं अब चंडीगढ़ जाने में 3 से 4 घंटे लग रहे हैं। पहले नौकरी मुख्यमंत्री या मंत्री के चक्कर काटने से मिलती थी। अब बिना खर्ची और पर्ची के नौकरी मिल रही है। हरियाणा आपको दस लोकसभा और एक विधानसभा सीट जीतकर देने का काम करेगा।

रैली में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत, डॉ. सुधा यादव, कुलदीप बिश्नोई, पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा प्रत्याशी चौधरी धर्मबीर सिंह, बबीता फौगाट सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया। मंच पर सिंचाई मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव, नारनौल से विधायक ओमप्रकाश यादव, अटेली से सीताराम यादव, पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव सहित अनेक नेता मौजूद रहे। वहीं कुछ युवा धूप से बचने के लिए सड़क किनारे लगे बैनर लेकर धूप से बचते दिखाई दिए। कुछ लोग सिर पर गमछा रखकर वाहनों तक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed