{"_id":"6a5a738ba6577846b4024352","slug":"pm-modi-inaugurated-maharishi-chyawan-government-medical-college-koriyavas-from-jind-narnol-news-c-196-1-nnl1003-142630-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पीएम मोदी ने जींद से किया महर्षि च्यवन राजकीय मेडिकल कॉलेज कोरियावास का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पीएम मोदी ने जींद से किया महर्षि च्यवन राजकीय मेडिकल कॉलेज कोरियावास का लोकार्पण
विज्ञापन
फोटो नंबर-10मेडिकल कॉलेज में जींद से प्रधानमंत्री का संबोधन देखती स्वास्थ्य मंत्री आरती राव
नारनौल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी की मौजूदगी में शुक्रवार जींद से वर्चुअल माध्यम से महर्षि च्यवन राजकीय मेडिकल कॉलेज और राव तुलाराम अस्पताल कोरियावास का लोकार्पण किया। कोरियावास में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के पहुंचने पर लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कार्यक्रम से पहले मेडिकल कॉलेज परिसर में पौधरोपण किया और ई-रिक्शा से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचीं।
करीब 76 एकड़ क्षेत्र में फैले इस आधुनिक मेडिकल कॉलेज में लोकार्पण के साथ ही आपातकालीन दुर्घटना सेवा और आईपीडी सेवा शुरू कर दी गई है। शुरुआत में यहां 600 बेड की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अब गंभीर मरीजों को इलाज के लिए जयपुर या रोहतक जैसे बड़े शहरों की ओर जाने की जरूरत कम होगी।
विज्ञापन
कार्यक्रम में अस्पताल परिसर में बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी जहां लोगों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण देखा। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
इसी दिशा में हर जिले में मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन देने वाले कोरियावास के ग्रामीणों का आभार जताया।
नारनौल विधायक ओम प्रकाश यादव ने कहा कि इस मेडिकल कॉलेज से हरियाणा के साथ-साथ राजस्थान के आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भी लाभ मिलेगा। इससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।
महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि यह परियोजना सरकार के विकास कार्यों का उदाहरण है, जिसका शिलान्यास और लोकार्पण दोनों इसी सरकार के कार्यकाल में हुआ है।
पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव ने भी कोरियावास ग्राम पंचायत का धन्यवाद किया। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव ने स्वागत संबोधन दिया जबकि मेडिकल कॉलेज निदेशक डॉ. बृजेंद्र सिंह ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने हैप्पी कार्ड, पीएम स्वनिधि और प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को कार्ड व चाबी भी सौंपी। इस अवसर पर उपायुक्त अनुपमा अंजलि, केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार, पुलिस अधीक्षक दीपक सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।