{"_id":"6aee1fc93a1ef6522906c294","slug":"playing-with-religious-and-social-sentiments-will-not-be-tolerated-yadav-community-narnol-news-c-203-1-mgh1004-131627-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक और सामाजिक भावनाओं से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: यादव समाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक और सामाजिक भावनाओं से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: यादव समाज
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। यादव धर्मशाला में शुक्रवार को यादव समाज की बैठक सभा के कन्वीनर लालचंद यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के संबंध में की गई टिप्पणी और दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर संगीत रागी द्वारा अहीर समाज के खिलाफ कथित तौर पर की गई अभद्र टिप्पणी पर कड़ा रोष जताया गया।
लालचंद यादव ने कहा कि बैठक में मौजूद समाज के लोगों ने दोनों टिप्पणियों की एक स्वर में निंदा की। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को धार्मिक मान्यताओं और समाज के सम्मान को ठेस पहुंचाने का अधिकार नहीं है। यादव सभा और अहीर समाज ने मांग की कि दोनों व्यक्तियों के खिलाफ तुरंत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और आपराधिक मामले दर्ज किए जाएं।
बैठक में दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर संगीत रागी को उनकी कथित अमर्यादित भाषा के लिए सेवा से बर्खास्त करने की मांग भी उठाई गई। समाज के लोगों ने कहा कि इस तरह की टिप्पणियों से लोगों की भावनाएं आहत होती हैं और सामाजिक सद्भाव पर असर पड़ता है।
विज्ञापन
इस मौके पर पूर्व यादव सभा प्रधान अभय राम, कानूनी सलाहकार धर्मबीर यादव, बलवंत यादव, रोहताश यादव, आरके सिंह, रामनिवास पाटोदा, सूबेदार सत्यप्रकाश, रामस्वरूप, प्रताप शास्त्री, सूबेदार संतोष, प्रो. बस्तीराम यादव, छोटेलाल बाबू, सेठ विजय सिंह और सुरेंद्र सहित अनेक लोग मौजूद रहे।