फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Players will sweat for medals in the afternoon of Jeth

Mahendragarh-Narnaul News: जेठ की दोपहरी में पदक के लिए पसीना बहाएंगे खिलाड़ी

Fri, 24 May 2024 02:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 24 May 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Players will sweat for medals in the afternoon of Jeth
हिसार। खेल विभाग ने 2024-25 का खेल कैलेंडर जारी किया है। कैलेंडर में सीएम कप से लेकर स्टेट चैंपियनशिप का शेड्यूल शामिल किया गया है। चुनाव के बाद खेल विभाग प्रतियोगिता करवाने की तैयारी शुरू कर देगा। सीएम कप के तहत ब्लॉक, जिला स्तर से लेकर राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। विभाग की ओर से तारीख से लेकर स्थान निर्धारित किया है कि कौन-कौन सी प्रतियोगिता किस दिन और कब होगी। कैलेंडर में विभाग की ओर से 13 तरह की प्रतियोगिता 7 जून से 30 सितंबर तक करवाने का हवाला दिया गया है। ऐसे में जेठ माह की चिलचिलाती धूप में पदक के लिए खिलाड़ी पसीना बहाते नजर आएंगे।
विज्ञापन

खेल विभाग की ओर से पहले सीएम कप मार्च में होना था। इसके लिए तिथि और स्थान भी निर्धारित किया गया था। मगर बाद में पेपर के चलते सीएम कप को रद्द करने का निर्णय लिया। अब विभाग की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार सीएम कप 16 जुलाई से 27 जुलाई तक होना प्रस्तावित है। इसके तहत ब्लॉक, जिला और राज्यस्तर पर प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इनमें छह गेम फुटबाल, वालीबाल, बास्केटबाल, कबड्डी, खो-खो और हैंडबाल शामिल हैं।
विज्ञापन

कैलेंडर में शामिल प्रतियोगिताएं
- जिला खेल महाकुंभ : 7 जून से 10 जून तक, हिसार में होंगे, सभी गेम शामिल
- सीनियर स्टेट खेल महाकुंभ : 15 जून से 18 जून तक
- जिला अखाड़ा कंपीटिशन केसरी दंगल : 23 जून से 26 जून, कुश्ती, हिसार
- स्टेट अखाड़ा कपीटिशन केंसरी दंगल : 28 जून से 30 जून, कुश्ती, कैथल
- जिलास्तरीय इंटर नर्सरी कंपीटिशन : 3 जुलाई से 6 जुलाई, सभी खेल, हिसार
- स्टेट लेवल इंटर नर्सरी कंपीटिशन : 9 जुलाई से 12 जुलाई, सभी खेल, पंचकूला, करनाल, यमुनानगर
- सीएम कप : 16 जुलाई से 27 जलाई तक, छह खेल, ब्लॉक, जिला और स्टेट स्तर पर
- जिलास्तरीय एथलेटिक्स कंपीटिशन: 2 अगस्त से 5 अगस्त, एथलेटिक्स के सभी इवेंट, हिसार
- स्टेट लेवल एथलेटिक्स कंपीटिशन: 16 अगस्त से 19 अगस्त, एथलेटिक्स के सभी इवेंट, करनाल, पंचकूला
- जिलास्तरीय स्वीमिंग कंपीटिशन : 23 अगस्त से 26 अगस्त, स्वीमिंग, हिसार
- स्टेट लेवल स्वीमिंग कंपीटिशन : 30 अगस्त से 25 सितंबर, स्वीमिंग, अंबाला
- जिलास्तरीय आर्चरी कंपीटिशन : 13 सितंबर से 16 सितंबर, आर्चरी, हिसार
- स्टेट लेवल आर्चरी कंपीटिशन : 27 सिंतबर से 30 सितंबर, आर्चरी, फरीदाबाद
खिलाड़ियों की मांग : जून में गर्मी, बदलाव किया जाए
अपना नाम न बताने की शर्त पर कुछ खिलाड़ियों का कहना है कि विभाग की ओर से जून में प्रतियोगिता शुरू करवाने की बात कही जा रही है। लेकिन जून में भयंकर गर्मी होती है। ऐसे में वह कैसे प्रतियोगिता में भाग लेंगे। खिलाड़ियों का कहना है कि यह सब इलेक्शन का चक्कर है। ऐसे में प्रतियोगिता की तिथि में बदलाव किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल विभाग की ओर से खेल कैलेंडर जारी हो चुका है। इसमें 13 तरह की प्रतियोगिता करवाई जाएगी। सात जून से प्रतियोगिता शुरू हो जाएगी। हालांकि प्रतियोगिता के स्थान और तिथि में बदलाव भी हो सकता है। -जगदीप श्योराण, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed