फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Players will be prepared in 30 private sports nurseries of the district

Mahendragarh-Narnaul News: जिले की 30 निजी खेल नर्सरियों में खिलाड़ी किए जाएंगे तैयार

Fri, 18 Apr 2025 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 18 Apr 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Players will be prepared in 30 private sports nurseries of the district
फोटो नंबर- 06नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टे​डियम में तीरंदाजी का अभ्यास करते ​खिलाड़ी। स्रोत-विभ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। जिले में सत्र 2025-26 के लिए 30 निजी खेल नर्सरियों को शुरू किया गया है। सभी खेल नर्सरियां सरकारी स्कूलों और ग्राम पंचायतों में 11 अप्रैल से शुरू की गई हैं। इन खेल नर्सरियों में खिलाड़ियों को अनेक खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। एक खेल नर्सरी में कोच 25 से 35 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे।
गत वर्ष जिले में 48 खेल नर्सरियां संचालित थीं। इनमें कुछ खेल नर्सरियों में सुविधाओं के अभाव होने के कारण खिलाड़ियों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा था। वहीं कुछ निजी खेल नर्सरियों में खिलाड़ी की संख्या कम होने के कारण बंद भी किया गया था। इसलिए इस बार निजी खेल नर्सरियों की संख्या कम रखी गई है। भविष्य में आवश्यकता अनुसार निजी खेल नर्सरियों की संख्या में बढ़ोतरी भी की जा सकती है।
विज्ञापन


खेल अधिकारी निजी खेल नर्सरियों का नियमित निरीक्षण करते है। निजी खेल नर्सरियों में प्रशिक्षण देने वाले कोच को उनकी योग्यता अनुसार वेतन सरकार द्वारा दिया जाता है। निजी खेल नर्सरियों में एनआईएस और छह सप्ताह सर्टिफिकेट कोर्स प्रशिक्षण प्राप्त कोच खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देता है। एनआईएस प्रशिक्षण प्राप्त कोच को 25 हजार और छह सप्ताह सर्टिफिकेट कोर्स प्रशिक्षण प्राप्त कोच को 20 हजार रुपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में विभिन्न खेलों के प्रशिक्षण के लिए 8 सरकारी खेल नर्सरी संचालित है। इन खेल नर्सरियों में जूडो, तीरंदाजी, जिम्नास्टिक, तैराकी, किक्रेट, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स और फुटबाल का प्रशिक्षण दिया जाता है। इन खेल नर्सरियों में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों ने राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन किया और पदक जीत कर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं।

-------------
यहां संचालित हो रही हैं सरकारी खेल नर्सरियां
स्थान स्टेडियम का नाम खेल का प्रशिक्षण
नारनौल नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम जूडो/ तीरंदाजी
सिहमा राजीव गांधी खेल परिसर जिमनास्टिक
धोलेडा राजीव गांधी खेल परिसर तैराकी
पाली राजीव गांधी खेल परिसर क्रिकेट
महेंद्रगढ़ खेल परिसर बॉक्सिंग
सतनाली मिनी स्टेडियम एथलेटिक्स
छितरौली राजीव गांधी खेल परिसर फुटबॉल

वर्जन :
सत्र 2025-26 में जिले में 30 निजी खेल नर्सरियों को 11 अप्रैल से शुरू किया गया है। वहीं 8 सरकारी खेल नर्सरियां भी संचालित हैं। सभी खेल नर्सरियों में खिलाड़ियों को विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि खेल नर्सरियों में खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण दिया जाए ताकि खिलाड़ी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन कर सके।-नरेंद्र कुंडू, जिला खेल अधिकारी, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed