फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Players and students took out tricolor yatra

खिलाड़ियों और विद्यार्थियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

Wed, 03 Aug 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Players and students took out tricolor yatra
गांव छापड़ा सलीमपुर में तिरंगा यात्रा निकालते लोग। - फोटो : Narnol
नारनौल। हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर बुधवार को खिलाड़ियों और विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान आम लोगों को 13 से 15 अगस्त तक अपने घर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की।
विज्ञापन

आजादी का 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से विभिन्न गांवों में खिलाड़ियों के प्रशिक्षण केंद्रों पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा को खेल उपनिदेशक परसराम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। खेल उपनिदेशक परसराम बताया कि गांव महरमपुर के जोधादास खेल नर्सरी के खिलाड़ियों व अन्य खिलाड़ियों ने तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें ग्राम जाखनी, धरसू, ढाणी किरारोद, गहली, बापडोली के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

इसी प्रकार स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल महरमपुर के खिलाड़ियों व अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें महरमपुर, गहली, धरसू, मंडलाना, नसीबपुर, मोहनपुर, निवाजनगर, जाखनी, डोहर कलां तथा डीएवी स्कूल में भी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों और अन्य गणमान्य लोगों को आजादी का अमृत महोत्सव व तिरंगा यात्रा के बारे में बताया गया। कहा कि 13 से 15 अगस्त को हर घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएं। इस अवसर पर खेल विभाग के प्रशिक्षक रवींद्र सिंह, विनय कुमार, विवेक कुमार, संतलाल डीपी, नरेश ढिल्लो, डीपी, सुनीता लांबा व मुरारी लाल सोनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव छापड़ा सलीमपुर की निवर्तमान सरपंच रामरति देवी के नेतृत्व में गांव में तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें गांव के बड़े बुजुर्ग, नौजवान व गांव की औरतों ने हिस्सा लिया। रामरति देवी ने आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर योद्धाओं, रानी लक्ष्मीबाई जैसी विरांगनाओं की याद दिलाते हुए कहा कि हम भी जरूरत पड़ने पर देश के लिए सबकुछ न्यौछावर कर देंगे। तिरंगा यात्रा के दौरान सतबीर सिंह, नवीन कुमार, सिंहराज यादव, नीरज, अनूप सिंह, पूनम देवी पंच, सुनिता कायत, गगन कुमार, इकेंद्र यादव, संजय कुमार, बिमला देवी, कांता देवी पप्पू, सुनेश देवी, नित्यानंद, बस्तीराम, मालाराम, रीना देवी, अशोक, माया देवी, उदमीराम, सुमन, राजेंद्र कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed