फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Player Ankit got fourth place in shooting competition

Mahendragarh-Narnaul News: खिलाड़ी अंकित को शूटिंग प्रतियोगिता में मिला चौथा स्थान

Sat, 09 Nov 2024 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Player Ankit got fourth place in shooting competition
फोटो संख्या:77- राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में ​खिलाड़ी अंकित को सम्मानित करते प्राचार्य व 
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ के बीए तृतीय वर्ष के छात्र अंकित ने इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, रेवाड़ी की ओर से कैनरी शूटिंग क्लब, न्यू ग्रेन मार्केट, रेवाड़ी में आयोजित इंटर कॉलेज शूटिंग (पुरुष) चैंपियनशिप 2024-25 में चौथा स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। अब खिलाड़ी अंकित अंतर विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगा। शुक्रवार को अंकित का महाविद्यालय में पहुंचने पर प्राचार्य प्रो. विजय यादव, खेल प्रभारी डॉ. शमशेर सिंह एवं महाविद्यालय स्टाफ ने स्वागत किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. विजय यादव ने अंकित को उसकी इस सफलता के लिए प्रोत्साहित किया और अन्य विद्यार्थियों के सामने अंकित की मेहनत और समर्पण को आदर्श रूप में प्रस्तुत किया। महाविद्यालय में खेल सुविधाओं के विस्तार करने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि भविष्य में महाविद्यालय के अधिक खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन करेंगे। खेल प्रभारी डॉ. शमशेर सिंह ने कहा कि खिलाड़ी अंकित की अब नियमित रूप से अभ्यास करा आगामी प्रतियोगिताओं की तैयारी कराई जाएगी। इस अवसर पर डॉ. सोमवीर, डॉ. रेणु यादव, प्रो. विकास, डॉ. जितेंद्र सिंह, डॉ. अश्विनी कुमार, डॉ. रविंद्र कुमार, डॉ. विकास गुप्ता, डॉ. विजया बाई, पूजा रानी, रविंद्र अत्री, विजय पाल, शंकर लाल, गजानंद, सोमबीर, कर्णसिंह, दुलीचंद, राकेश सैनी सहित महाविद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed