फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Plaster fell from the roof of the old building of the hospital

Mahendragarh-Narnaul News: अस्पताल के पुराने भवन की छत से गिरा प्लास्टर

Sun, 31 Aug 2025 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 31 Aug 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Plaster fell from the roof of the old building of the hospital
फोटो नंबर-11नागरिक अस्पताल के जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र कक्षा के बाहर छत से गिरा प्लास्टर। संवा
नारनौल। नागरिक अस्पताल के पुराने भवन की छत से शनिवार की सुबह छह बजे प्लास्टर उखड़ कर गिर गया। यह घटना जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र कक्ष के बाहर हुई। गनीमत यह रही कि वहां कोई मौजूद नहीं था और कक्ष भी नहीं खुला था अन्यथा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

जहां छत से प्लास्टर गिरा उस कक्ष के अंदर चिकित्सक व कर्मचारी बैठते हैं। यहां लोगों का आना जाना लगा रहता है। ऐसे में अब अस्पताल में बैठकर काम करने वाले कर्मचारियों सहित यहां आने वाले लोग भी भयभीत रहते हैं।
विज्ञापन

छह माह पहले नागरिक अस्पताल के औषधीय कक्ष और गायनी वार्ड में भर्ती एक महिला के बेड पर छत से प्लास्टर गिरा था। नागरिक अस्पताल के जर्जर पुराने भवन की छत से अक्सर प्लास्टर उखड़ कर गिरता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में दो सौ बैड का बनने वाला नया भवन अभी अधर में लटका हुआ और ट्रामा सेंटर जो बनकर तैयार है उसका उद्घाटन नहीं हो रहा है। इसके चलते सभी सुविधाएं नागरिक अस्पताल के पुराने भवन में चल रही हैं।

वर्जन-



नागरिक अस्पताल का पुराना भवन जर्जर हो गया है। अस्पताल की छतों व दीवारों की मरम्मत का कार्य चल रहा है।-डॉ. आश शर्मा। चिकित्सा अधीक्षक, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed