Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Plans underway to address water scarcity in Mahendragarh

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ में पानी की किल्लत दूर करने की तैयारी, 19.18 करोड़ से बनेगा छठा जल भंडारण टैंक

Tue, 03 Nov 2026 02:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Plans underway to address water scarcity in Mahendragarh
फोटो संख्या:57- देवास जलघर में  निर्माणाधीन टैंक नंबर छह--संवाद
महेंद्रगढ़। शहर और आसपास के गांवों में पेयजल आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। देवास स्थित जलघर में 19.18 करोड़ रुपये की लागत से नए जल भंडारण टैंक का निर्माण करवाया जाएगा। यह जलघर का छठा टैंक होगा।
विज्ञापन

इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और निर्माण एजेंसी को काम सौंप दिया गया है। विभाग ने एजेंसी को छह माह में निर्माण कार्य पूरा करने का समय दिया है।
नए टैंक के बनने से शहर के साथ आसपास के गांवों में भी पेयजल आपूर्ति व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद है। फिलहाल शहर के कुछ हिस्सों में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। ऐसे में जलघर की भंडारण क्षमता बढ़ाने से पानी की उपलब्धता और आपूर्ति को नियमित करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

शहर की आबादी करीब 50 हजार है। इतनी बड़ी आबादी को पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए विभाग लगातार जल भंडारण क्षमता बढ़ाने पर काम कर रहा है। नए टैंक का आकार 97 गुणा 97 मीटर होगा और इसमें करीब 1.88 करोड़ लीटर पानी संग्रहित किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच टैंक बनकर तैयार, चार से हो रही आपूर्ति
देवास जलघर में इससे पहले पांच टैंकों का निर्माण करवाया जा चुका है। इनमें से चार टैंकों के माध्यम से शहर और आसपास के क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की जा रही है। अब छठे टैंक का निर्माण होने से जलघर की कुल भंडारण क्षमता में और बढ़ोतरी होगी। इससे गर्मियों और अधिक मांग के समय भी पानी की उपलब्धता बनाए रखने में मदद मिलेगी।
छह माह में पूरा होगा निर्माण
जनस्वास्थ्य विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद निर्माण एजेंसी को काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं। टैंक की खुदाई का कार्य शुरू हो चुका है। विभाग का लक्ष्य निर्धारित छह माह की अवधि में निर्माण पूरा करवाना है।

वर्जन
देवास जलघर में छठे टैंक का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। शहर में इसी जलघर से पेयजल आपूर्ति की जाती है। जल भंडारण क्षमता बढ़ाने के लिए टैंक की खुदाई शुरू करवा दी गई है। आगामी छह माह में निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।-अमित जैन, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed