{"_id":"6ad50ad201013b34e40bea9c","slug":"pilot-honored-upon-receiving-honorary-doctorate-narnol-news-c-203-1-mgh1006-131140-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: मानद डॉक्टरेट मिलने पर पायलट का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: मानद डॉक्टरेट मिलने पर पायलट का सम्मान
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर की यादव धर्मशाला में रविवार को समाजसेवी रमेश राव पायलट के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। अमेरिकी विश्वविद्यालय से मानद डॉक्टरेट की उपाधि मिलने पर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उन्हें सम्मानित किया।
इस दौरान महेंद्रगढ़ के विकास से जुड़ी प्रमुख मांगें उठाई गईं और उन्हें पूरा करवाने के लिए मिलकर प्रयास करने का आह्वान किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि रमेश राव पायलट पिछले 21 वर्षों से समाजसेवा और जनहित के मुद्दों को लेकर सक्रिय हैं। यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष होने के साथ वह सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट, पत्रकार और लेखक के रूप में भी पहचान रखते हैं। उनकी उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया गया।
सम्मान समारोह में रमेश राव पायलट ने सभी संगठनों के प्रतिनिधियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का समाधान आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने से ही संभव है।
विज्ञापन
उन्होंने महेंद्रगढ़ में जिला मुख्यालय स्थापित करने और केंद्रीय विश्वविद्यालय में मेडिकल कॉलेज की सुविधा शुरू करने की मांग उठाई। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आमजन से इन मांगों को पूरा करवाने के लिए सामूहिक प्रयास करने की अपील की। संवाद