फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Piles of millet in Mahendragarh, all nearby warehouses full

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ में बाजरे का ढेर, आसपास के सभी गोदाम फुल

Thu, 10 Oct 2024 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 10 Oct 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Piles of millet in Mahendragarh, all nearby warehouses full
महेंद्रगढ़। अनाज मंडी में धीमी गति से उठान होने की वजह से किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान बाजरे की ढेरी पर ढेरी लगा रहे हैं। मंडी में अभी भी करीबन 20 हजार बैग बाजरे के रखे हुए हैं। महेंद्रगढ़ की अनाज मंडियाें में बाजरे का उठान धीमी गति से चल रहा है। ऐसे में किसानों के लिए बाजरा डालने के लिए सही जगह नहीं मिल रही है। 46 हजार बैगों का उठान किया जा चुका है।
विज्ञापन

वेयर हाउस परचेजर रूबी हुड्डा ने बताया कि बाजरे को सफीदों के गोदामों में भेजा जा रहा है। महेंद्रगढ़ में 20 ट्रक लगे हुए हैं। यह ट्रक अनाज मंडी से बाजरे को लोड करके शाम को निकलते है और सुबह गोदाम में खाली करने के बाद दोपहर बाद वहां से चलते है। इसके कारण देरी हो रही है। मंडी में अभी भी करीब 20 हजार बैग बाजरे के रखे हुए है। जिले में आसपास सभी गोदाम फुल हो चुके है। इसकी वजह से सफीदों में भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि उठान की तेजी करवाया जाएगा ताकि किसान अपना बाजरा डाल सकें।
विज्ञापन

क्षेत्र की तीन अनाज मंडियों में बाजरा खरीद प्रक्रिया जारी है। तीनों अनाज मंडियों में बुधवार को 1349 किसानों से 35147 क्विंटल बाजरे की खरीद की गई, जबकि तीनों अनाज मंडियों में अभी तक 6593 किसानों से 174525 क्विंटल बाजरे की खरीद की जा चुकी है। मंडी में बाजरे से भरे बैगों को चट्टा लगने शुरू हो गए हैं। मंडी सुपरवाइजर अनिल कुमार ने बताया कि महेंद्रगढ़ अनाज मंडी में बुधवार को 372 किसानों से 9461 क्विंटल बाजरा खरीदा गया है और 45 हजार बाजरे के बैगों का उठान किया जा चुका है। सतनाली अनाज मंडी में 319 किसानों से 8212 क्विंटल बाजरे की खरीद की गई। 1242 किसानों से 32599 क्विंटल बाजरे की खरीद की जा चुकी है। वहीं कनीना अनाज मंडी में बुधवार को 658 किसानों से 17474 क्विंटल बाजरे की खरीद की गई। अब तक 3452 किसानों से 96929 क्विंटल बाजरे की खरीद की जा चुकी हैं। अब तक कुल 27773 क्विंटल बाजरे का उठान कार्य किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed