{"_id":"656cc55e7806ae89090bc7ac","slug":"pickup-fell-into-the-canal-due-to-lack-of-safety-wall-of-the-bridge-narnol-news-c-203-1-sroh1011-5614-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पुल की सुरक्षा दीवार न होने से नहर में गिरी पिकअप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पुल की सुरक्षा दीवार न होने से नहर में गिरी पिकअप
Sun, 03 Dec 2023 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 03 Dec 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
फोटाे संख्या:76-नहर में गिरी पिकअप गाड़ी--स्रोत--संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कनीना। उपमंडल के गांव गाहड़ा से कोटिया की तरफ जाने वाले संपर्क मार्ग पर बनी नहर में रविवार को एक पिकअप अनियंत्रित होकर गिर गई। इसमें कोई घायल नहीं हुआ। सदर थाना के सब इंस्पेक्टर महावीर सिंह ने बताया कि मौके का मुआयना किया गया था। अभी तक शिकायत नहीं मिली है।
ग्रामीण महेश यादव, कर्मवीर, धर्मवीर, इंद्रजीत, जसवंत सिंह, दिलीप, सुरेश चंद, महावीर, सुनीता, सत्यवती, शारदा, मुकेश बताया कि यह पुलिया बिल्कुल सीधी दिशा में ना बनाकर टेढ़ा बना हुआ है। इसकी वजह से आए दिन यहां पर कोई ना कोई सड़क हादसा होता रहता है। इसके बारे में विधायक, एसडीएम को अनेक बार सूचना दी जा चुकी है। लेकिन आजतक इसकी सुरक्षा दीवार नहीं बनी है। 25 नवंबर को यहां पर एक मोटरसाइकिल नहर में गिर गई थी। रात के समय में इस पुलिया पर अधिकतर घटनाएं होती हैं। ग्रामीणों ने पुलिया के सुरक्षा दीवार लगवाने के गुहार लगाई है।