{"_id":"686eb1e630e12d1b8400fd73","slug":"physical-counseling29-applications-came-in-pg-and-22-in-womens-college-narnol-news-c-196-1-nnl1003-126931-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: फिजिकल काउंसिलिंग...पीजी में 29 व महिला कॉलेज में 22 आवेदन आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: फिजिकल काउंसिलिंग...पीजी में 29 व महिला कॉलेज में 22 आवेदन आए
Wed, 09 Jul 2025 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 09 Jul 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-27पीजी कॉलेज में फिजिकल काउंसिलिंग के दौरान आवेदन करते विद्यार्थी। संवाद
नारनौल। राजकीय महाविद्यालयों में मेरिट सूची में नाम नहीं आने से वंचित छात्रों के लिए फिजिकल काउंसिलिंग का आयोजन किया गया।
स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले को लेकर महाविद्यालयों की दोनों मेरिट सूची जारी हो चुकी है। जिन छात्रों ने कॉलेज में दाखिले के लिए आवेदन किया था। दोनों सूची में जिनका नंबर नहीं आया बुधवार को पहले उन्हें ही प्राथमिकता दी गई। पीजी कॉलेज के दाखिला प्रभारी डॉ. सतीश सैनी ने बताया कि बीए में कुल 9, बीकॉम में 2, बीबीए में 4, बीसीए में 4, फिजिकल साइंस में 7 तथा लाइफ साइंस में 3 आवेदन आए।
वहीं राजकीय महिला महाविद्यालय की दाखिला प्रभारी डॉ. ममता सिद्धार्थ ने बताया कि बीए में 2, बीकॉम में 3, बीएससी लाइफ साइंस में 11 तथा फिजिकल साइंस में 6 आवेदन प्राप्त हुए। दाखिला प्रभारी ने बताया कि जिन्होंने भी आज आवेदन किए उन्हें रात 12 बजे तक अपनी फीस भी करवानी होगी।
वहीं दूसरी ओर बहुतकनीकी शिक्षण संस्थानों में विभिन्न ट्रेडों में दाखिले की प्रक्रिया जारी रही। दाखिले की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 16 जुलाई को सीट आवंटन का परिणाम जारी किया जाएगा। जिन विद्यार्थियों को सीट आवंटित की जाएगी, उन्हें 17 जुलाई से 21 जुलाई के बीच फीस भरकर अपनी सीट सुरक्षित करनी होगी। वहीं 12वीं के आधार पर 7 जुलाई से 10 जुलाई तक विद्यार्थी अपनी पसंद भर सकेंगे। सीट अलाटमेंट 11 जुलाई को होगा और 14 से 16 जुलाई के बीच रिपोर्टिंग करनी होगी। जिन छात्रों को पहली काउंसलिंग में सीट नहीं मिलेगी, वे छात्र 18 से 22 जुलाई तक दूसरी काउंसलिंग के लिए भर सकेंगे। इसका परिणाम 23 जुलाई को आएगा और रिपोर्टिंग 24 से 28 जुलाई के बीच की जाएगी।