फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Petrol sprinkled to burn police car in Bhup Colony

Mahendragarh-Narnaul News: भूप कॉलोनी में पुलिस की गाड़ी फूंकने के लिए छिड़का पेट्रोल

Sat, 08 Feb 2025 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 08 Feb 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Petrol sprinkled to burn police car in Bhup Colony
फोटो नंबर- 22बिजली कर्मचारी पर ईंट से हमला करने की कोशि​श  करता युवक। संवाद
नारनौल। नारनौल में बिजली चोरी पकड़ने गई बिजली निगम की टीम और पुलिस को भूप कॉलोनी में हंगामे का सामना करना पड़ा। एक व्यक्ति ने बिजलीकर्मी पर ईंट से हमला करने की कोशिश भी की। पुलिसकर्मियों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन मामला बढ़ता चला गया और मारपीट शुरू हो गई। जब महिला पुलिसकर्मी आरोपी महिला को गाड़ी में बैठाकर ले जा रही थी तो उसके बेटे ने पुलिस की गाड़ी को फूंकने के लिए पेट्रोल डालना शुरू कर दिया। हालांकि आसपास के लोगों ने मामला शांत करवाया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब साढे 9 बजे बिजली निगम की टीम एसडीओ मोहम्मद अजहरुद्दीन के नेतृत्व में बिजली चोरी की जांच करने के लिए भूप कॉलोनी में गई थी। टीम कॉलोनी के रतन के घर पर पहुंची थी। जहां परिवार की महिला ने टीम को जांच करने के लिए घर के अंदर नहीं जाने दिया। वह गेट पर खड़ी हो गईं और विरोध करने लगीं। इसके बाद डायल 112 पर मौजूद एएसआई बिमला और कांस्टेबल मीनाक्षी मौके पर पहुंचीं। समझाने का प्रयास करने लगी, लेकिन निगम की टीम को अंदर नहीं जाने दिया। इस दौरान महिला ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। तभी महिला पुलिसकर्मी ने मना किया और मामला बढ़ता चला गया।
विज्ञापन


जब महिला ने बिजली निगम की टीम को अंदर नहीं जाने दिया तो छीनाझपटी शुरू हो गई। आरोपी महिला ने पुलिसकर्मी के बाल पकड़ लिए और छीनाझपटी करने लगी। इसके बाद पुलिस आरोपी महिला को गाड़ी में बैठाने लगी। महिला पुलिसकर्मी ने जब आरोपी को जबरदस्ती गाड़ी में बैठा लिया तो उसका बेटा घर के अंदर से पेट्रोल लाकर पुलिस की गाड़ी पर छिड़कने लगा। इसके बाद युवक ने गाड़ी की खिड़की खोली और अंदर पेट्रोल डालना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन

शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे भूप कॉलोनी में चोरी पकड़ने बिजली निगम की टीम गई थी। उन्होंने घर के मालिक को दरवाजा खोलने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने नहीं खोला। इसके बाद उन्होंने बिजलीकर्मी और पुलिस के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी।-मोहम्मद अजहरुद्दीन, एसडीओ बिजली निगम।

वर्जन:

डायल 112 पर काल आई थी। इसके बाद वहां पहुंचे थे। इस दौरान एक महिला गेट पर खड़ी थी, उससे कहा कि घर के अंदर क्यों नहीं जाने दे रही हो। तो महिला ने कहा कि अंदर चले जाओ। उन्होंने कहा कि बिजलीकर्मियों काे अंदर जाने दो। इसके बाद महिला ने छीनाझपटी शुरू कर दी। जब महिला को पकड़कर गाड़ी में बैठाने लगे तो उसके बेटे ने गाड़ी पर पेट्रोल छिड़क दिया।

बिमला, एएसआई।
इंसेट
पुलिस ने तीन के खिलाफ दर्ज किया केस, दो गिरफ्तार



नारनौल। चेकिंग करने गई बिजली टीम और पुलिस टीम के साथ मनमारी करने और पुलिस की गाड़ी जलाने के लिए पेट्रोल छिड़कने के मामले में पुलिस ने राहुल और रतनलाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बिजली विभाग के उप मंडल अधिकारी की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed