{"_id":"65c3efa1161a1ec9950b4596","slug":"person-injured-in-road-accident-dies-during-treatment-narnol-news-c-196-1-sroh1013-109124-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान, मौत
Thu, 08 Feb 2024 02:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 08 Feb 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। सड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस संबंध में मृतक के परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ सदर थाना पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव नायसराणा राजस्थान निवासी रविदत्त शर्मा ने बताया कि उसने कुंड बेरियर पर सब्जी फल फ्रूट की दुकान कर रखी है। गत 4 फरवरी को वह और उनके पिताजी पवन कुमार कुंड बेरियर से अपने गांव नायसराणा आ रहे थे। सायं करीब साढे सात बजे बाछौद बस स्टैंड पर उतर कर पैदल-पैदल अपनी साइड में चल रहे थे, इस दौरान अटेली की तरफ से एक स्कारपियो गाड़ी चालक तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाता हुआ लाया और उनके पिताजी पीछे से टक्कर मार दी। इससे उनके पिताजी रोड पर गिर गए। इसके बाद एंबुलेंस की सहायता से उनके पिताजी को सरकारी अस्पताल अटेली लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उनके पिता की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद वे उसे जयपुर के एक अस्पताल में लेकर गए। जहां पर उनके पिता ने मंगलवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दुर्घटना का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।