{"_id":"6ae4e956fa87b6b2ab0e94d3","slug":"permanent-solution-to-be-found-for-rain-induced-waterlogging-mla-narnol-news-c-203-1-sroh1011-131461-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से जलभराव की समस्या का होगा स्थायी समाधान : विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से जलभराव की समस्या का होगा स्थायी समाधान : विधायक
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर में वीरवार को हुई बारिश के बाद जलभराव की स्थिति का जायजा लेने के लिए विधायक कंवर सिंह यादव ने शुक्रवार सुबह विभिन्न स्थानों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बालाजी चौक, विश्वकर्मा चौक, राम विहार कॉलोनी और रिवासा फ्लाईओवर के नीचे जमा बारिश के पानी का निरीक्षण किया।
विधायक ने कहा कि बारिश के दौरान शहर के कई हिस्सों में जलभराव होने से लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। इससे आमजन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। शहर में जल निकासी की व्यवस्था को बेहतर बनाने की जरूरत है, ताकि बारिश के दौरान लोगों को परेशानी न हो।
उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जलभराव की समस्या को गंभीरता से लें और इसके स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाएं। अधिकारी सभी प्रभावित स्थानों का निरीक्षण करें और जहां भी पानी की निकासी में बाधा आ रही है, उसे जल्द दूर करवाएं।
विज्ञापन
विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि महेंद्रगढ़ शहर की समस्याओं का समाधान करवाना उनकी प्राथमिकता है। आमजन को राहत देने के लिए जरूरी विकास कार्य गंभीरता से करवाए जाएंगे। उन्होंने जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।