{"_id":"67b2338d4cd9b843060a3864","slug":"performed-weekly-yagya-and-satsang-in-arya-samaj-narnol-news-c-203-1-sroh1011-115265-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: आर्य समाज में साप्ताहिक यज्ञ और सत्संग आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: आर्य समाज में साप्ताहिक यज्ञ और सत्संग आयोजित
Mon, 17 Feb 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 17 Feb 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। बृहस्पति शास्त्री के ब्रह्मत्त्व में महेंद्रगढ़ आर्य समाज में वेद प्रचार मंडल एवं आर्य समाज के संयुक्त तत्वावधान में साप्ताहिक यज्ञ और सत्संग किया गया। आर्य समाज के प्रधान पंडित भूपेंद्र सिंह आर्य ने यज्ञ पुरोहित की भूमिका निभाई। निशुल्क कानूनी सलाहकार अधिवक्ता धर्मवीर सिंह आर्य मुख्य यजमान रहे। डॉ. विक्रांत डागर ने कहा कि सामान्य रूप से मनुष्य के ऊपर जल,वायु आदि देवों का ऋण होता है। जो मनुष्य प्रसन्नतापूर्वक ऋण चुका देता है उसकी साख बनी रहती है।
अधिवक्ता धर्मवीर सिंह आर्य, वेदपाल शास्त्री द्वारा प्रदत्त योग दर्शन पुस्तक का अध्ययन करवाते हुए कहा कि आर्य समाज पुन: घर-घर में यज्ञ और योग की परंपरा वापस लाना चाहता है। इस मौके पर वेद प्रचार जिला महेंद्रगढ़ के प्रधान डॉ. प्रेम राज आर्य, महेंद्र दीवान, डॉ. आनंद कुमार, एडवोकेट मानव आर्य, रविंद्र आर्य, किरोड़ी लाल आर्य मौजूद रहे।