{"_id":"6761bcd356bc15ca230b1cc1","slug":"peoples-participation-is-necessary-to-eradicate-drug-addiction-dsp-dinesh-narnol-news-c-196-1-nnl1004-119306-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे को जड़ से खत्म करने के लिए लोगों की भागीदारी जरूरी: डीएसपी दिनेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे को जड़ से खत्म करने के लिए लोगों की भागीदारी जरूरी: डीएसपी दिनेश
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मंगलवार को यदुवंशी स्कूल में पुलिस की पाठशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्यातिथि कनीना डीएसपी दिनेश कुमार रहे। वहीं, उनके साथ सदर थाने से उप निरीक्षक मनीषा मौजूद रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता वाइस चेयरमैन कर्ण सिंह यादव ने की। मंच संचालन प्राचार्य पवन यादव ने किया।
मुख्यातिथि डीएसपी दिनेश कुमार ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव, यातायात और कानून नियमों को लेकर जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी सीखने की क्षमता को सही दिशा में लगाएं। नशा शहर से लेकर गांव तक फैल चुका है। युवा देखा-देखी में नशे की लत का शिकार हो रहे हैं। नशे को जड़ से खत्म करने के लिए लोगों की भागीदारी और प्रयास जरूरी है। पुलिस भी नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि लालच में आकर किसी के सामान या पैकेट की डिलीवरी देने न जाएं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने मोबाइल के आपातकालीन कॉल में अपने परिजनों का नंबर सेव करने के लिए कहा, ताकि अप्रिय घटना के दौरान इसका इस्तेमाल किया जा सके।
सदर थाना पुलिस सब निरीक्षक मनीषा ने विद्यार्थियों को नशे के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि विद्यार्थी किसी के बहकावे या किसी के दबाव में नशे का प्रयोग न करें। उन्होंने परिजनाें व समाज को भी नशे के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। नशा एक धीमा जहर है, जो अंत में हमें मौत के मुंह में लेकर जाता है। नशा स्वस्थ इंसान को अंदर से खोखला कर कई गंभीर बीमारियों से ग्रसित कर देता है। नशा एक बुरी लत है, जो स्वयं के साथ समाज में भी बुराई फैलाने का काम कर रहा है। हम सबको एकजुट होकर नशे के खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी और समाज में फैली इस बीमारी को दूर करने के लिए जागरूकता लानी होगी। इस मौके पर विद्यार्थियों ने डीएसपी दिनेश कुमार से प्रश्न भी पूछे। कार्यक्रम के दौरान वाइस चेयरमैन कर्ण सिंह यादव ने मुख्य अतिथि डीएसपी दिनेश कुमार और उप निरीक्षक मनीषा को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
इस कार्यक्रम के माध्यम से नशा नहीं करने के बारे में सीखा है। वह नशे के प्रति अपने आसपास व दोस्तों को भी जागरूक करेंगे।
-छात्र निखिल
-- -- -- -- -- -- -- --
हमें किसी भी नशे से संबंधित सामग्री की लत नहीं लगानी चाहिए। अगर कोई आसपास नशीले पदार्थ का सेवन कर रहा है तो उसे भी जागरूक करना चाहिए, ताकि वह नशे की लत को छोड़कर सामान्य जीवन जी सके।
-छात्र पुलकित
-- -- -- -- -- -- -- --
इस कार्यक्रम के माध्यम से गलत संगत से दूर रहने के बारे में सीखा है। साथ ही नशे से होने वाले नुकसान के बारे में इस कार्यशाला में सीखने को मिला। इसमें पुलिस का सहयोग करते रहना चाहिए।
-छात्रा प्राची
-- -- -- -- -- -
नशा दो तरह का होता है, एक तो नशीला पदार्थ और दूसरा मोबाइल फोन का नशा। इन दोनों से दूर रहना चाहिए। समाज, दोस्तों व परिजनों को नशे के खिलाफ जागरूक करना चाहिए।
-छात्रा वंशिका