{"_id":"61be21ab5e26af37a36a7af6","slug":"people-were-forced-to-hide-in-their-homes-due-to-cold-wave-with-cold-narnol-news-rtk6331355107","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड के साथ शीतलहर चलने से घरों में दुबकने के लिए मजबूर हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड के साथ शीतलहर चलने से घरों में दुबकने के लिए मजबूर हुए लोग
विज्ञापन
सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते लोग। संवाद
- फोटो : Narnol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंड ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिया है। ठंड के साथ शीत लहर के प्रकोप ने लोगों को घरों में दुबकने के लिए मजबूर कर दिया है। शीत लहर का प्रकोप मैदानी इलाकों विशेषकर हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब व उत्तर प्रदेश में दिखाई देने लगा है।
उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हिमपात होने से मैदानी इलाकों में तापमान शून्य की तरह पहुंच रहा है। नारनौल का तापमान शनिवार को दूसरे दिन सबसे कम दर्ज किया गया। शनिवार को नारनौल का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि दिन में धूप खिलने के बाद अधिकतम तापमान में शुक्रवार के मुकाबले 1.4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि गत दिनों वेस्टर्न डिस्टरबेंस से पर्वतीय क्षेत्रों में भारी हिमपात होने और मैदानी इलाकों में इसके आगे बढ़ने से पवनों की दिशा उत्तरी हो गई है। जिसकी वजह से मैदानी इलाकों में शीत लहर का प्रकोप बना हुआ है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में शीत लहर का चरम प्रकोप देखने के लिए मिलेगा, क्योंकि अभी तो कुछ स्थानों का तापमान माइनस पर गया है। आने वाले दिनों में काफी स्थानों पर तापमान शून्य से कम होने की संभावना बनी हुई है। नोडल अधिकारी ने बताया कि 18 दिसंबर को उत्तर भारत के मैदानी राज्यों हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान पंजाब, उत्तर प्रदेश में तापमान में गिरावट देखी गई।
राजस्थान कुछ स्थानों का तापमान आज माइनस रहा और कुछ स्थानों का न्यूनतम तापमान शून्य और एक डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। आज फतेहपुर सीकर का तापमान -3.0 डिग्री, सीकर का -3.3 डिग्री, चुरू का -1.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं शनिवार को हरियाणा में सबसे ठंडा सिरसा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं नारनौल का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि फतेहाबाद का 3.7 डिग्री। हिसार का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहा। नारनौल में अभी तक कोहरे का अधिक प्रकोप दिखाई देने के लिए नहीं मिला है। शनिवार को कुछ स्थानों पर पाला जमने की स्थिति पाई गई। 22-23 दिसंबर के बाद मैदानी इलाकों में शीत लहर का असर कम होगा। क्योंकि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय मौसम प्रणाली फिर से प्रभाव डालेगी। जिसकी वजह से मैदानी इलाकों में मौसम फिर से गतिशील और परिवर्तनशील होगा। कुछ सीमित स्थानों पर हल्की बारिश होने की भी संभावना बन रही है।