{"_id":"6956b73b50b9a9f4c505a060","slug":"people-welcomed-the-new-year-in-their-own-unique-ways-narnol-news-c-196-1-nnl1003-134257-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अपने-अपने अंदाज में किया लोगों ने नववर्ष का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अपने-अपने अंदाज में किया लोगों ने नववर्ष का आगाज
विज्ञापन
फोटो नंबर-15नववर्ष आगमन पर खुशि का इजहार करते व्यापारी। संवाद
नारनौल। नववर्ष का आगाज करने व 2025 को अलविदा करने के लिए लोगों में उत्साह पूरा रहा और कुछ जगह व्यापारियों व युवाओं ने कार्यक्रम का आयोजन भी किया। वहीं कुछ लोगों ने धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया।
नववर्ष आगमन को लेकर बजाजा बाजार स्थित कटले में व्यापारियों व युवाओं ने नववर्ष को एक साथ मनाने के लिए सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें कई लोगों ने भाग लेकर वर्ष 2025 को अलविदा करते हुए वर्ष 2026 का आगाज किया।
नववर्ष आगमन को लेकर बुधवार रात महेंद्रगढ़ रोड स्थित शिव कॉलोनी में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। कार्यक्रम पंडित महेश शर्मा व आचार्य क्रांति निर्मल के सानिध्य में आयोजित किया गया। सर्वप्रथम पंडित अजय शर्मा ने यजमान श्री गौड़ ब्राह्मण सभा के प्रधान राकेश मेहता एडवोकेट व कोविद मेहता को परिवार सहित पूजन करवा बाबा की ज्योति प्रज्ज्वलित कराई गई।
विज्ञापन
इसके बाद हनुमान चालीसा व रामधुन के साथ सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ किया गया जिसमें पंडित महेश शर्मा, पंडित विजय हल्दिया, पंडित दीपक शर्मा, पंडित अजय शर्मा, दिनेश बारी व सुरेंद्र सैनी आदि ने सुंदरकांड पाठ के दोहे चौपाइयों का अपने मधुर स्वर से गायन किया। इस मौके पर काफी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे। धार्मिक आयोजन में रात 12 बजे तक भजनों पर भी भक्तजन झूमते रहे।
पुलिस की रही मुस्तैद
नववर्ष के उत्साह को लेकर इस बार शहर के होटलों में रौनक फीकी रही। हालांकि, होटलों में नववर्ष को लेकर तैयारियां गई थी। शहर में पुलिस की मुस्तैदी और मौसम में अचानक बदलाव को लेकर न तो परिवार के लोग और न ही युवा वर्ग सड़कों पर दिखाई दिए। पुलिस शहर के मुख्य महावीर चौक पर चारों तरफ व बाजार में भी जगह-जगह पुलिस खड़ी रही।