फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   people upset due to not running the family identity card portal

परिवार पहचान पत्र का पोर्टल नहीं चलने के कारण लोग परेशान, केंद्र का चक्कर लगाते रहे

Wed, 02 Sep 2020 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
people  upset due to not running the family identity card portal
लोगों की पहचान के लिए बनाये जा रहे परिवार पहचान पत्र का पोर्टल नहीं चलने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। बुधवार को लोग दिनभर सर्वर चलने के इंतजार में बैठे रहे, लेकिन शाम पांच बजे तक सर्वर में दिक्कत रही। सर्वर में आ रही दिक्कत को लेकर उच्च अधिकारियों से अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

सर्वर में आ रही दिक्कत को लेकर जब अमर उजाला की टीम ने दोपहर 12 बजे गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारनौल में बनाये गये तीनों केंद्रों का दौरा किया। जहां लोग परिवार पहचान पत्र को ठीक करवाने के लिए बैठे हुए थे। सर्वर नहीं चलने के कारण लोग इंतजार में बैठे हुए थे। लोगों का कहना है कि सर्वर में दिक्कत आ रही है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है। दिनभर केवल 9 लोगों के परिवार पहचान पत्र ठीक किए गये है। केंद्र में बैठे अध्यापक विजय यादव ने बताया कि सर्वर नहीं चलने की शिकायत उच्च अधिकारियों को दी गई है। लेकिन वर्कलोड अधिक होने कारण सर्वर बीच-बीच में रुक जाता है। जीपीएस खरखड़ी की टीम द्वारा अपने एरिया के लोगों के फैमिली पहचान पत्र बनाए गए। इसमें पहले लोगों की थर्मल जांच की गई। इसके बाद कागजात लेकर ऑनलाइन कार्य किया गया। इसमें हेमंत कुमार व हेमलता समेत अन्य लोग उपस्थित थेे। खरखड़ी स्कूल में कंप्यूटर न होने से गर्ल्स स्कूल में सेंटर बनाया गया है। यहां पर स्कूल के टीचर अपने एरिया के लोगों के फैमिली आईडी के कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

परिवार पहचान पत्र में उम्र में त्रुटि को ठीक करवाने के लिए सुबह 9 बजे से केंद्र पर बैठी हूं लेकिन अभी तक त्रुटि ठीक नहीं हुई है। केंद्र पर बैठे कर्मचारी सर्वर नहीं चलने की बात कहते है। जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। सरकार को सर्वर ठीक करने के बाद ही लोगों को केंद्र पर बुलाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमला
कोरोना संक्रमण के चलते लोग बहुत कम बाजार में निकलते है लेकिन परिवार पहचान पत्र में नाम गलत होने के कारण चार घंटे से केंद्र पर बैठे हुए है। लेकिन अभी तक उनका नाम ठीक नहीं हुआ है। केंद्र पर केवल दो लोगों के पहचान पत्र ठीक किये गये है। सर्वर नहीं चलने के कारण लोग दिनभर केंद्र के बाहर बैठे रहते है।
कृष्ण कुमार
तीन दिन से पोर्टल नहीं चल रहा है। जिसके कारण कई बार केंद्र के चक्कर काटने पर पड़ रहे है। जिसकी शिकायत प्रशासन को भी कर चुके है। मंगलवार को भी सर्वर नहीं चलने के कारण उन्हें निराश होकर घर लौटना पड़ा था। बुधवार को भी सर्वर नहीं चलने के कारण उनका पहचान पत्र ठीक नहीं हुआ है।

आशा
पहचान पत्र में परिवार के सदस्यों की उम्र में त्रुटि आ रही थी। जिसको ठीक करवाने के लिए केंद्र पर सुबह 10 बजे से बैठे हुए लेकिन अभी तक उनका नंबर नहीं आया है। कर्मचारी सर्वर नहीं चलने के बात कह रहे है। सरकार को सर्वर में आ रही दिक्कत को ठीक करनी चाहिए जिससे लोगों को परेशानी न उठानी पड़े।
डिकोस्टा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed