फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   People sick due to viral fever, OPD reached beyond 600

Mahendragarh-Narnaul News: वायरल बुखार से लोग बीमार, ओपीडी पहुंची 600 के पार

Sun, 17 Mar 2024 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
People sick due to viral fever, OPD reached beyond 600
महेंद्रगढ़। मौसम में हो रहे बदलाव के चलते अब लोग बीमार पड़ने लगे हैं। सुबह ठंठ, दिन में तेज धूप व रात फिर से ठंड के कारण नागरिक अस्पताल में ओपीडी का आंकड़ा भी 600 पार कर गया है। इस समय अस्पताल में खांसी, बुखार, जुकाम, सिर दर्द, चक्कर आने से संबंधित रोगियों का आंकड़ा बढ़ रहा है। वायरल बुखार के कारण लोग परेशान है। दिन में धूप के कारण अधिक गर्मी व सुबह व शाम ठंड का प्रभाव रहता है। बदले मौसम के कारण वायरल संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ रहा है। नागरिक अस्पताल में सुबह से ही ओपीडी की लाइन लग जाती है। वायरल बुखार होने के कारण लोगों की सीबीसी, टाइफाइड, मलेरियां की जांच की जा रही है। सड़क हादसे में घायल लोगों के लिए एमरजेंसी वार्ड में सभी सुविधाएं की हुई है।
विज्ञापन


200 से अधिक वायरल बुखार के मरीज आ रहे हैं
मौसम परिवर्तन होने के नागरिक अस्पताल में खांसी, जुकाम, बुखार की चपेट में आने वाले रोगियों की संख्या अधिक बढ़ गई है। इस समय प्रतिदिन 200 लोग इन बीमारी संबंधित केस आ रहे है। मार्च में पिछले एक सप्ताह से मौसम परिवर्तन के कारण वायरल बुखार के अधिक रोगी पहुंच रहे हैं। नागरिक अस्पताल में पिछले एक सप्ताह में ओपीडी का आंकड़ा 3583 पहुंच गया है। चिकित्सकों की ओर से मरीजों की जांच कर इलाज किया जा रहा है। अस्पताल में सबसे अधिक वायर बुखार और पेट में गैस के मरीज अधिक आ रहे हैं। इस मौसम में छोटे बच्चे व बुजुर्ग व महिलाएं अधिक चपेट में आ रहे है।
विज्ञापन


सेहत का रखें विशेष ध्यान
सुबह-शाम ठंड व दिन में गर्मी होने के कारण नागरिक अस्पताल में वायरल बुखार, खांसी, जुकाम, सर्वाइकल के मरीजों की संख्या पहले की तुलना में काफी अधिक बढ़ गई है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार सात दिनों में 3583 ओपीडी दर्ज की गई है। मौसम परिवर्तन होने के कारण वायरल बुखार के मरीज अधिक आ रहे है। लोगों को ठंडी चीजें खाने से बचना चाहिए। उन्हें ऐसी चीजें खानी चाहिए जिनसे उनका बॉडी सिस्टम मजबूत बने। रोगियों को फास्टफूड से परहेज करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समय मौसम परिवर्तन के कारण लोग अधिक बीमार हो रहे हैं। सुबह नहाते समय सर्दी से बचाव करें और गुनगुने पानी का सेवन करें। सुबह-शाम ठंड रहती और और दिन में गर्मी रहती है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर समय पर अपनी जांच करवाएं ताकि बीमारी से बचा सके।
-बाबूलाल, कार्यवाहक प्रवर चिकित्सा अधिकारी नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed