फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   People should get both doses to protect against corona: Deputy Commissioner

कोरोना से बचाव के लिए दोनों डोज लगवाएं लोग : उपायुक्त

Wed, 10 Nov 2021 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
People should get both doses to protect against corona: Deputy Commissioner
वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिए जिला में घर-घर दस्तक अभियान चलाया गया है। यह अभियान 30 नवंबर तक चलाया जाएगा। जिला के सभी नागरिक इस अभियान में स्वास्थ्य कर्मियों का सहयोग करें तथा कोरोना से बचाव के टीके अवश्य लगवाएं।
विज्ञापन

उपायुक्त अजय कुमार ने जिले के नागरिकों से आह्वान करते हुए कहा कि जिन नागरिकों ने पहला टीका लगवा लिया है वे दूसरा टीका समय पर जरूर लगवाएं। वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिए दोनों ही टीके अनिवार्य है। दोनों टीके लगने के बाद ही पूरी सुरक्षा मिलती है। ऐसे में जिन नागरिकों के पास दूसरी डोज लगवाने के लिए एसएमएस या फोन आ चुका है। वह तुरंत अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर टीका जरूर लगवाएं। ऐसा न करने से कोरोना के कारण हमारा सुरक्षा कवच अधूरा रह जाएगा। इसके अलावा हर घर दस्तक अभियान के तहत जब भी टीम आए तो नागरिक पूरा सहयोग करें।
विज्ञापन

टीकाकरण शिविर के लिए संपर्क करें नागरिक : सीएमओ
सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिला में कुल जनसंख्या लगभग 9 लाख 96 हजार है। सरकार की तरफ से लगभग छह लाख 97 हजार 349 नागरिकों को कोरोना के टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया था। अभी तक जिला के लगभग 5.81 लाख नागरिकों ने पहली डोज लगवाई है, जबकि 2.77 लाख नागरिकों ने दूसरी डोज लगवाई है। जिले में 5782 स्वास्थ्यकर्मियों ने पहला और 5313 ने दूसरा टीका लगवा लिया है। इसी प्रकार 4698 फ्रंटलाइन वर्कर ने पहला और 4004 ने दूसरा टीका लगवाया है। 60 वर्ष से अधिक उम्र के 109950 नागरिकों ने पहला और 72218 ने दूसरा टीका लगवाया है। इसी प्रकार 45 से 59 वर्ष आयुवर्ग के 130323 नागरिकों ने पहला तथा 81299 ने दूसरा टीका लगवाया है। 18 से 44 आयु वर्ग में 331167 नागरिकों ने पहला तथा 114162 ने दूसरा टीका लगवाया है। उन्होंने बताया कि अब तक हुए टीकाकरण के हिसाब से जिले में जो लक्ष्य रखा गया था वह पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि अगर कोई संस्था अपने यहां टीकाकरण कैंप लगवाना चाहती है तो वह उनसे संपर्क कर सकता है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग उनके बताए हुए स्थान पर जाकर कैंप लगाकर ऐसे नागरिकों का टीकाकरण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed