फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   People's growing interest in Ayurveda: DC

लोगों का आयुर्वेद में बढ़ रहा रूझान : डीसी

Thu, 26 May 2022 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
People's growing interest in Ayurveda: DC
नारनौल। बाबा खेतानाथ आयुर्वेद अस्पताल में आयुर्वेद शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपायुक्त डॉ. जेके आभीर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। शिविर की शुरुआत भगवान धनवंतरी के चित्र के समक्ष दीप जलाकर की गई। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से आयुर्वेद की अपनी पहचान रही है। लोगों का रूझान आयुर्वेद में बढ़ रहा है। आयुर्वेद में विश्वास बढ़ना डॉक्टर की सेवा का ही परिणाम है
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा इस संस्था में प्रकृति को निहारने का अवसर मिला है। मरीज यहां की साफ सफाई व आबोहवा से मानसिक रूप सेे शांतिमय वातावरण की अनुभूति करता है। आज की व्यस्तम व भागदौड़ की जिंदगी में ऐसा वातावरण राहत की सांस देता है। मन को शांति मिलती है। उन्होंने कोविड के दौरान की सेवा के लिए डॉक्टर टीम का आभार जताया। इस अवसर पर डॉ. अजीत सिंह ने कहा कि उपायुक्त का टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए आभार जताया। इस अवसर पर डॉ. श्रीनिवास ने संस्था की ओर से दी जा रही सुविधाओं के बारे में व्यापक जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. शशि बाला, डॉ. अनिल, डॉ. सतीश, डॉ. अशोक भाटी, पवन व संस्था के परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed