{"_id":"64612e1ec60acebc950591f7","slug":"people-narrowly-survived-due-to-the-collapse-of-the-wall-due-to-severe-thunderstorms-electricity-fell-for-hours-due-to-the-fall-of-the-electric-pole-narnol-news-c-196-1-nnl1001-16-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: तेज अंधड़ से दीवार टूटने से बाल-बाल बचे लोग, बिजली के पोल गिरने से घंटों गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: तेज अंधड़ से दीवार टूटने से बाल-बाल बचे लोग, बिजली के पोल गिरने से घंटों गुल रही बिजली
Mon, 15 May 2023 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 15 May 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
तेज अंधड़ में सड़क पर टूटकर गिरे पेड़।
नारनौल। क्षेत्र में दूसरे दिन रविवार को भी तेज अंधड़ के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। तेज अंधड़ के चलते शहर के कई स्थानों पर पेड़ टूट गए तो कई स्थानों पर बिजली के पोल भी गिर गए। जिससे शहर के कई मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। इसके अलावा शहर के मोहल्ला सिलाखाना में एक दीवार टूटकर गिर गई। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुई।
तेज अंधड़ के जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया। वहीं हल्की बूंदाबांदी के बाद मौसम सुहावना बन गया, जिससे सुबह के दौरान पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली। पिछले तीन-चार दिन से लगातार तापमान में बढ़ोतरी की जा रही है। इसके चलते लोगों को भीषण गर्मी का अहसास होने लगा है। रविवार को नारनौल का अधिकतम तापमान में 2.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इस प्रकार अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान भी 2.5 डिग्री बढ़कर 24.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में मैदानी राज्यों में भीषण उमस भरी गर्मी और प्रचंड हीट वेव लूं अपने तीखे तेवरों से आगाज किए हुए हैं, क्योंकि संपूर्ण इलाके पर लगातार पश्चिमी शुष्क हवाएं अपना प्रभुत्व स्थापित किए हुए हैं। इसके अलावा एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से एक कमजोर प्रेरित चक्रवातीय सरकुलेशन उत्तरी राजस्थान और दक्षिणी पंजाब पर बनने से राजस्थान से सटे हिस्सों में सायं के समय मौसम प्रणाली का असर देखने को मिला, जिससे नारनौल सहित अन्य क्षेत्रों में तेज अंधड़ (धूल भरी हवाएं) और हल्की बिखराव वाली बारिश की गतिविधियां दर्ज की गई। जिससे आमजन को भीषण गर्मी और हीट वेव लूं से राहत मिली। जिले में शनिवार को नारनौल और महेंद्रगढ़ का रात्रि तापमान क्रमश: 22.0 डिग्री सेल्सियस और 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान क्रमश: 44.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज और 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं रविवार को नारनौल का अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री तथा न्यूनतम 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चली।
विज्ञापन
- तेज अंधड़ कई जगह मचाई तबाही
रविवार सायं करीब पांच बजे अचानक से बदले मौसम में तेज अंधड़ ने जमकर तबाही मचाई। तेज अंधड़ के चलते शहर के विभिन्न मोहल्ला व सड़कों किनारे में पेड़ टूटकर गिर गए। इसके अलावा मोहल्ला सिलाखाना में खानपुरिया तेल मिल के सामने एक मकान की दीवार गिर गई, जिससे घर में रह रहे लोग बाल-बाल बच गए। दीवार टूटने के कारण ईंट रोड पर दूर-दूर तक फैल गई। जिससे सड़क से निकलने वाले राहगीर भी बाल-बाल बच गए। इसके अलावा तेज अंधड़ के चलते कई स्थानों पर बिजली पोल भी टूट कर गिर गए, जिससे शहर के विभिन्न मोहल्ला की बिजली बाधित हो गई।
शनिवार रात चार घंटे गुल रही शहर की बिजली
शनिवार शाम को आई तेज आंधी व बरसात के चलते शहर के अधिकतर हिस्से की बिजली गुल हो गई। बताया जा रहा है शनिवार शाम को महेंद्रगढ़ रोड स्थित 133 केवी सब स्टेशन से निजामपुर रोड इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित 33 केवी सब स्टेशन की तरफ आ रही मुख्य लाइन पर सुभाष पार्क के नजदीक पेड़ का कुछ हिस्सा गिर गया, जिससे बिजली के तार टूट गए। इसके चलते आधे शहर की बिजली गुल हो गई। सबसे ज्यादा दिक्कत किला रोड, मंडी रोड व सिंघाना रोड, निजामपुर रोड स्थित कालोनी के लोगों को हुई। यहां लगभग 7 बजे बिजली बाधित हुई, जो देर रात लगभग साढे़ 10 बजे सुचारु हो सकी। ऐसे में बिजली निगम के शिकायत केंद्र पर तार जलने, टूटने की शिकायत ज्यादा आई। शनिवार दोपहर से रात 10 बजे लगभग 50 और रविवार सुबह 6 से दोपहर 12 बजे तक 34 लोगों ने बिजली खराब होने की शिकायत दर्ज करवाई। इतने ही लोगों ने आनलाइन भी बिजली गुल होने की शिकायत दर्ज करवाई।
एक से ढाई घंटे तक बंद रहे फीडर
शनिवार को आई बरसात व आंधी के बाद कई फीडर बंद करने की वजह से बिजली गुल री। इसके अलावा दिन के समय गर्मी के कारण भी इसका असर दिखा। शनिवार सब 9 बजकर 50 मिनट पर बामनावास 11केवी फीडर से एपी यानी एग्रीकल्चर की लाइन एक घंटे 20 मिनट तक बाधित रही। इसी प्रकार से 11 बजकर 45 मिनट से दोपहर 1 बजे तक अकबरपुर 11केवी फीडर का 132केवी नांगल चौधरी सब स्टेशन से एपी लाइन जंपर टूटने के कारण सवा घंटे तक प्रभावित रही। इसके अलावा शाम 6 बजकर 15 मिनट 7 बजकर 15 मिनट तक लगभग तीन घंटे तक मंडलाना 11वी फडर का 33 केवी लहरोदा सब स्टेशन से घरेलू सप्लाई बाधित रही। इसके अलावा 33केवी ढोलेरा 33 केवी स्टेशन नांगल चौधरी पर 2 घंटे 15 मिनट तक केबल जलने से लाइन प्रभावित रही। साथ ही 33 केवी खटोटी सब स्टेशन पर पोल टूटने की वजह से भी 3 घंटे शाम 4 बजकर 50 मिनट से 7 बजकर 50 मिनट पर घरेलू सप्लाई प्रभावित हुई। इसके अलावा 33 केवी ढाणी भटोटा पर केबल जलन से 2 बजे 35 मिनट तक बिजली प्रभावित हुई। साथ ही 33 केवी हुडा सब स्टेशन पर एक घंटा 30 मिनट तक बिजली गुल रही।
किस दिन कितने यूनिट बिजली हुई खपत
तारीख बिजली यूनिट
एक मई 33.44
दो मई 30.50
तीन मई 34.66
चार मई 27.61
पांच मई 36.59
छह मई 35.22
सात मई 35.94
आठ मई 38.30
9 मई 38.31
10 मई 39.80
11 मई 39.25
12 मई 40.17
13 मई 39.49