फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   People did not reach the area meeting due to lack of timely information.

Mahendragarh-Narnaul News: समय पर सूचना नहीं मिलने से एरिया सभा में नहीं पहुंचे लेाग

Sun, 15 Mar 2026 02:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
People did not reach the area meeting due to lack of timely information.
फोटो संख्या:55- नगर पालिका कार्यालय में एरिया सभा के दौरान ​समस्या लिखवाते शहरवासी--संवाद
महेंद्रगढ़। समय पर सूचना नहीं मिलने से एरिया सभा के पहले दिन महज 150 लोग पहुंचे। शनिवार को चार वार्डों की एरिया सभाएं एक साथ बुलाई गई। प्रत्येक सभा में कम से कम 100 नागरिकों की भागीदारी अनिवार्य है। यदि 15 वार्ड के हिसाब से देखें तो कुल 1500 लोगों की उपस्थिति अनिवार्य है।
विज्ञापन

वहीं शनिवार को एक से चार वार्ड की चार बूथ बनाए गए थे। इन चारों बूथों में सिर्फ 60 लोग की पहुंच पाए। नगर पालिका की ओर से शनिवार को वार्ड स्तर पर सभाएं आयोजित करने की बजाय नगरपालिका कार्यालय में ही एरिया सभा बुलाई गई।
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिकारियों की ओर से एक से 15 वार्ड तक के सभी पार्षदों को शुक्रवार को सूचना दी गई थी। इसके अलावा न ही वार्ड वाइज अनाउंसमेंट तक नहीं कराई गई। नपा अधिकारियों की ओर से सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं वार्ड-छह के पार्षद राजेश सैनी ने कहा कि एक सप्ताह पहले सूचना देनी चाहिए थी लेकिन एक दिन पहले सूचना दी गई है। सभी एरिया सभा वार्ड में होनी चाहिए थी लेकिन एक से चार वार्ड की सभा नगर पालिका में करवाई गई है।
वहीं एरिया सभा के अंतर्गत वार्ड में जिन बुजुर्ग पेंशन, विधवा पेंशन, लाडो लक्ष्मी सहित अन्य सरकार की ओर से दी जाने वाली योजना के बारे में जानकारी एकत्रित करना है। वार्ड के एजेंडे भी दिए गए है। एरिया सभा नगर पालिका के अधिकारियों का होना जरूरी है। लेकिन अधिकारियों ने कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई कर खानापूर्ति की जा रही है।

महेंद्रगढ़ नगर पालिका के प्रधान रमेश सैनी ने कहा अधिकारियों की ओर से पार्षदों को एक दिन पहले सूचना देने को लेकर अधिकारियों से बात की जाएगी। आमजन को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed