फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   People are troubled by the problem of sewer overflow, they appealed to the administration for a solution.

Mahendragarh-Narnaul News: सीवर ओवरफ्लो की समस्या से लाेग परेशान, प्रशासन से समाधान की लगाई गुहार

Mon, 23 Mar 2026 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
People are troubled by the problem of sewer overflow, they appealed to the administration for a solution.
फोटो 25सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या के बारे में बताते स्थानीय लोग। स्रोत वार्डवासी
नांगल चौधरी। शहर के निजामपुर रोड स्थित कमल टाॅकीज गली में इन दिनों सीवर ओवरफ्लो की गंभीर समस्या बनी हुई है। हालात यह हैं कि गंदा पानी सड़कों और गलियों में भरकर आसपास के घरों तक पहुंच रहा है जिससे क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है। साथ ही लोगों का जीना दूभर हो गया है लेकिन कोई भी जनप्रतिनिधि समस्या की तरफ ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस समस्या की शिकायत चंडीगढ़ स्थित शिकायत निवारण केंद्र में भी दर्ज करवाई जा चुकी है। इसके बावजूद अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। लोगों का आरोप है कि संबंधित विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा जिससे उनकी परेशानियां दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन

वार्डवासियों का कहना है कि गंदे पानी के कारण बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। मच्छरों की बढ़ती संख्या के चलते डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर रोहताश वर्मा, नरेश, सोनू तंवर, मीरा देवी, बबीता, कोयल देवी, सविता, चरण सिंह और बाबूलाल हवलदार सहित अन्य वार्डवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed