फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   People are troubled by the increasing menace of bulls in the city

Mahendragarh-Narnaul News: शहर में बढ़ रहे सांड़ों के उत्पात से लोग परेशान

Wed, 12 Mar 2025 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 12 Mar 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
People are troubled by the increasing menace of bulls in the city
फोटो नंबर-06मोहल्ला संघीवाड़ा में दौड़ते सांड। संवाद
नारनौल। शहर में आए दिन सांड़ों का आतंक बढ़ता जा रहा है। इससे लोग अब भयभीत रहने लगे हैं। इसके बाद भी नगर परिषद गंभीर दिखाई नहीं दे रहा है। शहर में कई स्थानों पर सांड़ों में भिड़ंत से हादसे हो चुके हैं। इन हादसों को लेकर अब स्थानीय लोगों में प्रशासन के खिलाफ रोष पनप रहा है।
विज्ञापन

एक माह पहले मोहल्ला संघीवाड़ा में लड़ते हुए सांड़ों ने एक महिला को घायल कर दिया था। वह अब तक उपचाराधीन है। मोहल्ला संघीवाड़ा, मिश्रवाड़ा, देवस्थान व फलसा में इन दिनों इनकी संख्या इतनी बढ़ गई है कि बच्चों और बुजर्गों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। मोहल्ले में सुबह-शाम कई स्थानों पर सांड झुंड बनाकर खड़े रहते हैं। वह कब किस पर हमला कर दे यह पता नहीं। इसके अलावा लोगों को बाहर खड़े अपने वाहनों की चिंता रहती, क्योंकि सांड लड़ते समय किसी भी प्रकार का नुकसान पहुंचा सकते हैं।
विज्ञापन

------------
इन दिनों मोहल्ले में सांड़ बढ़ गए हैं। इससे लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो रहा है। बच्चे घरों से बाहर खेलते हैं तो उनकी चिंता रहती है। -नरेश कुमार, मोहल्लावासी।
विज्ञापन
विज्ञापन




मोहल्ले में एक महिला को सांड़ ने घायल कर दिया था। इसकी वजह से मोहल्लावासियों में रोष है। इसके बाद भी प्रशासन पकड़ने में गंभीरता नहीं दिखा रहा है।
-जयप्रकाश, मोहल्लावासी




शहर में सांड़ों की बढ़ती संख्या चिंता का विषय है। एक सप्ताह के अंदर ठेका छोड़कर इन्हें पकड़वाने का कार्य करेंगे।-आनंद शर्मा, डीएमसी नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article