{"_id":"65eff8bfe93930300e06d198","slug":"people-are-spending-20-rupees-to-get-a-postage-stamp-of-10-rupees-narnol-news-c-203-1-sroh1011-108035-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: दस रुपये की डाक टिकट लेने के लिए 20 रुपये खर्च कर रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: दस रुपये की डाक टिकट लेने के लिए 20 रुपये खर्च कर रहे लोग
Tue, 12 Mar 2024 12:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 12 Mar 2024 12:09 PM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। डाकघर को लघु सचिवालय में शिफ्ट करने के कारण 148 स्टेट हाइवे पर करना बुजुर्गों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। प्रतिदिन 10 रुपये की डाक टिकट व पोस्टल आर्डर सहित डाकघर के कामों के लिए 20 रुपये खर्च कर 250 लोग डाकघर में पहुंच रहे है।
1947 से पहले बने डाकघर को लघु सचिवालय में शिफ्ट करने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि पुराने डाकघर को खंडहर घोषित कर उसको तोड़कर जगह को समतल करा दिया गया। डाकघर की चहारदीवारी बना दी गई, लेकिन भवन अभी तक नहीं बन पाया है।
लोगों का कहना है कि करीब 10 वर्ष पहले डाकघर को लघु सचिवालय में शिफ्ट किया गया था। अब लोगों को 10 रुपये की डाक टिकट, पोस्टल आर्डर, रजिस्टरी, डाकघर में पैसे जमा करवाने के लिए 3 किलोमीटर की दूर जाना पड़ता है। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुराना डाकघर चाहरदीवारी तक सिमट कर रह गया है। पुराने डाकघर में खरपतवार खड़ी हुई है। डाकघर को पुरानी जगह पर नया भवन बनाया जाए ताकि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो। पुराना डाकघर अंग्रेजों के समय से बना हुआ था।
विज्ञापन
पुराना डाक घर बना हुआ था। करीब 10 वर्ष पहले इसको लघु सचिवालय में ले जा गया था। जिसके कारण शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिनके पास साधन नहीं वजह से लोगो को पैदल-पैदल 3 किलोमीटर जाना पड़ता है। इससे बुजुर्ग लोगाें को परेशानी हो रही है।
ढिल्लू
सरकार द्वारा पुराने डाकघर के चारों ओर चाहर दीवारी तो बना दी है लेकिन भवन नहीं बन पाया है। सरकार को चाहिए कि शीघ्र ही पुराने डाक में भवन बनाया जाए। ताकि लोगो को समय व धन कर बर्बादी ना हो और पास की पास सुविधा मिल सके।
महाबीर शर्मा
मजबूरीवश 10 रुपये के पोस्टल आर्डर के लिए 3 किलोमीटर जाना पड़ रहा है। इसको लेकर काफी परेशानी हो रही है। पोस्ट आर्डर के लिए 10 रुपये ऑटो व 10 रुपये पार्किंग वाले को देने पड़ रहे है।
रामनिवास पाटोदा
पुराने डाकघर की देख रेख में लोग सुबह और शाम को कूड़ा डालकर चले जाते है। पुराने डाकघर में नया भवन बन जाएगा तो कूडें से निजात मिल जाएगी और लोग कूड़ा भी नहीं डालेगे। डाकघर को लघु सचिवालय में शिफ्ट करने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सुभाष अग्रवाल
पुराने डाकघर को लेकर कोरोना काल से पहले पत्र भेजा गया था। लेकिन को कोरोना के कारण कोई जवाब नहीं आया था। अब डाक विभाग के उच्च अधिकारियों को दोबारा पत्र भेजा जाएगा। 148 बी स्टेट हाइवे बनने के बाद लघु सचिवालय स्थित डाकघर में लोगों को आने में काफी परेशानी होगी, इसको लेकर शीघ्र ही कार्रवाई जाएगी।
जिले सिंह, उप डाकपाल, महेंद्रगढ़