फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   People are opting for lightweight jewelry designs and options like digital gold.

Mahendragarh-Narnaul News: गहनों के हल्के डिजाइन व डिजिटल गोल्ड जैसे विकल्पों अपने रहे लोग

Fri, 26 Dec 2025 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
People are opting for lightweight jewelry designs and options like digital gold.
फोटो 10पूनम, स्थानीय महिला।
नांगल चौधरी। सोने और चांदी के लगातार बढ़ते दाम आम आदमी का बजट बिगाड़ रहे हैं। लोग अब भारी गहनों की बजाय हल्के डिजाइन या डिजिटल गोल्ड, गोल्ड बॉन्ड जैसे विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं क्योंकि अब सोने और चांदी के आभूषण खरीदना किसी चुनौती से कम नहीं रह गया है।
विज्ञापन

कुछ महीनों में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी से इजाफा हुआ है। अब तो चांदी रोजाना 5 से 7 हजार रुपये बढ़ ही जा रही है। वर्तमान में इसका भाव करीब 2 लाख 35 हजार के पास पहुंच गया है। बाजार में 24 कैरेट सोना लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है जबकि चांदी के भाव भी तेजी से ऊपर पहुंचे हैं।
विज्ञापन

सर्राफा बाजार से जुड़े व्यापारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रही आर्थिक अनिश्चितता, डॉलर की मजबूती, कच्चे तेल के दामों में उतार-चढ़ाव और वैश्विक तनावों का सीधा असर कीमती धातुओं की कीमतों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
सोने-चांदी के बढ़ते दामों ने बचत और भविष्य की योजनाएं प्रभावित हो रही हैं। पहले जो गहने धीरे-धीरे खरीदने का सोचा था, अब उन्हें टालना पड़ रहा है। -कृष्णा निवासी नांगल चौधरी



बॉक्स
सोना सिर्फ गहना नहीं, बल्कि निवेश का साधन भी है। दाम बढ़ने के बावजूद वे इसे लंबी अवधि के निवेश के रूप में देखती हैं। अब वे भारी गहनों की बजाय हल्के डिजाइन या डिजिटल गोल्ड, गोल्ड बॉन्ड जैसे विकल्पों की ओर रुख कर रही हैं। -पूनम निवासी नांगल चौधरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed