फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Pension related problems of ex-servicemen and widows were resolved on the spot

Mahendragarh-Narnaul News: पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं की पेंशन संबंधित समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया गया

Fri, 22 Aug 2025 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 22 Aug 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Pension related problems of ex-servicemen and widows were resolved on the spot
फोटो संख्या:-65 यादव धर्मशाला में बैठक करते हुए भूतपूर्व सैनिक के अ​धिकारी---स्रोत भूतपूर्व सैन
महेंद्रगढ़। यादव धर्मशाला के मुख्य सभागार में भूतपूर्व सैनिक विकास संघ महेंद्रगढ़ के प्रधान सूबेदार रामस्वरूप यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। संघ के उपाध्यक्ष कप्तान राजेंद्र सिंह खेड़ा ने बताया की वीरवार को बैठक में संघ के मार्गदर्शक कर्नल आरके यादव भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं की पेंशन संबंधित समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया गया। ईसीएचएस महेंद्रगढ़ के पूर्व अधिकारी इंचार्ज कर्नल जेएस पूनिया का विदाई समारोह एवं नए अधिकारी इंचार्ज कर्नल राजेंद्र सिंह का स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन

स्वागत समारोह में सीएसडी कैंटीन महेंद्रगढ़ के अधिकारी इंचार्ज कर्नल राज कपूर एवं यादव सभा के प्रधान एडवोकेट अभय राम यादव विशेष तौर पर उपस्थित रहे। कर्नल जेएस पूनिया को भूतपूर्व सैनिक विकास संघ की तरफ से स्मृति चिह्न भेंट किया गया। यादव सभा के प्रधान एडवोकेट अभय राम यादव ने सभा की तरफ से स्मृति चिह्न भेंट किया। कर्नल जेएस. पूनिया के व्यवहार की सभी ने प्रशंसा की और उनके कार्यों की सराहना की। कहा कि आगे के जीवन में खुशहाल रहे स्वस्थ रहे। जब भी आप महेंद्रगढ़ आएं तो यादव सभा में अवश्य पधारे। इस मौके पर कप्तान सुरेंद्र सिंह,कप्तान चंदगीराम, लेफिटीनेंट सज्जन सिंह, कोषाध्यक्ष सूबेदार हवा सिंह, सूबेदार मेजर बाबूलाल, दिलीप सिंह, युद्धवीर सिंह, सूबेदार हरपाल सिंह, संतोष कुमार, सोमवीर सिंह, सह सचिव हवलदार भागमल, नारायण सिंह, बिजेंद्र शर्मा, दलीप सिंह, देश राज, रामकिशन खेड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed