{"_id":"66859a03fbb8b942d202af66","slug":"pension-made-on-the-spot-for-disabled-in-samadhan-camp-191-cases-received-narnol-news-c-196-1-nnl1004-113743-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: समाधान शिविर में दिव्यांग की मौके पर बनी पेंशन, 191 मामले आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: समाधान शिविर में दिव्यांग की मौके पर बनी पेंशन, 191 मामले आए
Thu, 04 Jul 2024 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 04 Jul 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। जिला महेंद्रगढ़ में जिला स्तर व उपमंडल स्तर पर लग रहे समाधान शिविरों में नागरिकों का समाधान होने से उनमें खुशी की लहर है। उपायुक्त मोनिका गुप्ता के सामने कई फरियादियों ने कहा कि ये शिविर लगातार जारी रहने चाहिए ताकि आमजन की सुनवाई हो। वे सरकार की इस मुहिम से प्रसन्न नजर आए। बुधवार को लगे समाधान शिविरों में कुल 191 मामले रखें गए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा भी मौजूद थे। समाधान शिविर में गांव रामबास से आई स्नेह लता ने बताया कि वह अपने भतीजे की दिव्यांग पेंशन के लिए आई थी। मौके पर ही अधिकारियों ने सारे कागजात लेने के बाद दिव्यांग पेंशन बना दी है। इस तरह से मौके पर काम होने से वह बहुत खुश है। इसी प्रकार सिरोही बहाली के सज्जन सिंह ने बताया कि वह वृद्धावस्था सम्मान पेंशन के लिए आए थे। अधिकारियों ने मौके पर ही कुछ आवश्यक कागजात पर साइन करवा लिए हैं और मौके पर ही उनकी पेंशन बना दी गई हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले से वह बहुत ही खुश है।
इसके अलावा अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा की अध्यक्षता में डीसी कोर्ट में पहचान पत्र से संबंधित कार्य किए गए यहां पर भी लोगों के मौके पर ही काम किए गए। इस अवसर पर डीएमसी महावीर प्रसाद, एसडीएम डाॅ. जितेंद्र सिंह के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
इसके अलावा अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा की अध्यक्षता में डीसी कोर्ट में पहचान पत्र से संबंधित कार्य किए गए यहां पर भी लोगों के मौके पर ही काम किए गए। इस अवसर पर डीएमसी महावीर प्रसाद, एसडीएम डाॅ. जितेंद्र सिंह के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन