फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Pawan Kaushik from Jaant village won the Best Screenplay Award.

Mahendragarh-Narnaul News: जांट गांव के पवन कौशिक ने बेस्ट स्क्रीनप्ले अवॉर्ड हासिल किया

Tue, 31 Mar 2026 11:10 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Pawan Kaushik from Jaant village won the Best Screenplay Award.
फोटो संख्या:64 पवन कौ​शिक को सम्मानित करते कार्यक्रम आयोजक। स्रोत: स्वयं
महेंद्रगढ़। गांव जांट के युवा फिल्म मेकर पवन कौशिक ने हरियाणा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में बेस्ट स्क्रीनप्ले अवॉर्ड हासिल किया है। यह सम्मान उनकी शॉर्ट फिल्म पहिया के लिए प्रदान किया गया।
विज्ञापन

महोत्सव कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 25 से 28 मार्च तक आयोजित किया गया था। पवन कौशिक की फिल्म पहिया ने बेस्ट स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड जीता। पवन कौशिक ने बताया कि यह फिल्म मूक (साइलेंट) फिल्म है जिसमें पहिया को समय का प्रतीक दर्शाया गया है। उन्होंने बताया कि जैसे पहिया निरंतर घूमता रहता है उसी प्रकार मानव जीवन भी एक चक्र की तरह चलता रहता है।
विज्ञापन

यह फिल्म ओम कौशिक फिल्म्स के बैनर तले बनाई गई है। प्रोड्यूसर उनके गुरु हरिओम कौशिक हैं। फिल्म में दिविज कौशिक, गोविंद चौहान, कृष्ण कौशिक, सुरेश पंचोली आदि कलाकारों ने भूमिका निभाई है। पवन ने इस उपलब्धि का श्रेय माता सरोज देवी, पिता कृष्ण कौशिक, गुरु हरिओम कौशिक और बहनों पूजा और अर्चना को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed